ePaper

PM Kisan Yojana Updates: जल्दी करवा लें ये काम नहीं तो खाते में नहीं आएगी 13वीं किस्त, आज है अंतिम तारीख

Updated at : 10 Feb 2023 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Updates: जल्दी करवा लें ये काम नहीं तो खाते में नहीं आएगी 13वीं किस्त, आज है अंतिम तारीख

PM Kisan Yojana 13vi kist date: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होली से पहले फरवरी के महीने में ही 13वीं किस्त सरकार किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा इस बाबत अभी तक नहीं की गयी है. इस बीच जान लें कुछ जरूरी बात

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यदि आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…पीएम किसान सम्मान निधि के सदस्य किसानों को 13वीं किस्त पाने के लिए खाते का सत्यापन कराना जरूरी है. सरकार ने इ-केवाइसी के लिए 10 फरवरी अंतिम तिथि तय की है. जो किसान केवाइसी डिटेल्स वेरीफाइ नहीं करायेंगे, उनके खाते में राशि ट्रांसफर नहीं होगी. देशभर के किसानों को आर्थिक मदद देने के इरादे से केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिये जाते हैं.

कब आएगी 13वीं किस्त (PM Kisan Yojana 13vi kist date)

पीएम किसान योजना यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी को अब अगली किस्त यानी पीएम किसान की 13वीं किस्त का इंतजार है. जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही किसानों के खातों में अगली किस्त डाल सकती है. वैसे तो सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गयी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होली के पहले फरवरी के महीने में 13वीं किस्त जारी की जा सकती है, जिसमें किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा.

इन बातों का रखें ख्याल

12 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है जिससे पहले उन्हें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है. यदि किसानों को इस योजना का लाभ लेना है तो कुछ गलतियों से बचने की जरूरत है जिसकी वजह से उनके पैसे अटक सकते हैं. जानें कौन सी है वो गलतियां…

-यदि आप चाहते हैं कि 13वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आये तो, इसके लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें. यदि आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं. वहीं, आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवाने में सक्षम हैं.

Also Read: PM Kisan Yojana Updates: इसी महीने आएगी किसानों के खाते में 13वीं किस्त? जरूर करवा लें ये दो काम

-यदि आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ आगे मिलता रहे, तो आपको इसके लिए भू-सत्यापन करवाने की जरूरत है. सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola