PM Kisan Yojana Updates: इसी महीने आएगी किसानों के खाते में 13वीं किस्त? जरूर करवा लें ये दो काम

pm-kisan-yojana
PM Kisan Yojana 13vi kist date: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होली से पहले फरवरी के महीने में ही 13वीं किस्त सरकार किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा इस बाबत अभी तक नहीं की गयी है. इस बीच जान लें कुछ जरूरी बात
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के यदि आप लाभार्थी हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…अगली किस्त यानी पीएम किसान की 13वीं किस्त को लेकर जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही किसानों के खातों में अगली किस्त डाल सकती है. वैसे तो सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गयी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होली के पहले फरवरी के महीने में 13वीं किस्त जारी की जा सकती है, जिसमें किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा.
यह योजना केंद्र की मोदी सरकार चलाती है जिसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करना है. किसानों की स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से उन्हें केंद्र सरकार आर्थिक सहायता किसानों को देती है जिसके तहत साल में 6 हजार रुपये किसानों के खाते में डाले जाते हैं. ये मदद दो-दो हजार की तीन किस्तों में किसानों को दिये जाते हैं. अबतक केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में 12 किस्त डालने का काम कर चुकी है. किसानों को अब पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.
12 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है जिससे पहले उन्हें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है. यदि किसानों को इस योजना का लाभ लेना है तो कुछ गलतियों से बचने की जरूरत है जिसकी वजह से उनके पैसे अटक सकते हैं. जानें कौन सी है वो गलतियां…
-यदि आप चाहते हैं कि 13वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आये तो, इसके लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें. यदि आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं. वहीं, आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवाने में सक्षम हैं.
-यदि आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ आगे मिलता रहे, तो आपको इसके लिए भू-सत्यापन करवाने की जरूरत है. सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




