PhysicsWallah शेयरों में जोरदार उछाल,लिस्टिंग के बाद पहली तिमाही में रिकॉर्ड वृद्धि

Physics Wallah Share Price
Physics Wallah Share Price: PhysicsWallah के Q2 FY26 नतीजों में 70% YoY मुनाफा और 26% राजस्व वृद्धि के बाद कंपनी के शेयरों ने शुरुआती कारोबार में 5% से अधिक की छलांग लगाई. स्टॉक ₹145.60 के दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचा, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ.
Physics Wallah Share Price: दिसंबर 9 की शुरुआती कारोबार के दौरान हाल ही में लिस्टेड PhysicsWallah के शेयरों में 5% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. स्टॉक ने दिन का उच्चतम स्तर ₹145.60 छुआ, जो पिछले दो हफ्तों में इसका सबसे ऊंचा स्तर रहा. कंपनी के मजबूत दूसरी तिमाही के नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.
Q2 FY26 नतीजों में दमदार मुनाफा और राजस्व वृद्धि
PhysicsWallah ने 8 दिसंबर को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कहा कि जुलाई–सितंबर 2025-26 अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर ₹69.7 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹41.1 करोड़ के मुकाबले लगभग 70% की वृद्धि है. यह कंपनी के लिस्टिंग के बाद जारी किए गए पहले तिमाही नतीजे थे. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 26% बढ़कर ₹1,051.2 करोड़ रहा. इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर यूजर एंगेजमेंट मजबूत रहा, जहां रोजाना औसतन 3.5 मिलियन यूजर्स और 103 मिनट की औसत एंगेजमेंट टाइम दर्ज की गई.
शेयर लिस्टिंग और मौजूदा प्रदर्शन
PhysicsWallah ने 18 नवंबर को शेयर बाजार में मजबूत एंट्री की थी, जहां इसका शेयर इश्यू प्राइस पर 33% प्रीमियम के साथ ₹145 पर सूचीबद्ध हुआ. IPO को 11–13 नवंबर के बीच करीब दोगुना सब्सक्रिप्शन मिला था. IPO का प्राइस बैंड ₹103–109 तय किया गया था. फिलहाल यह शेयर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 34% ऊपर ट्रेड कर रहा है, हालांकि लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले इसमें मामूली बढ़त ही नजर आ रही है.
Also Read: 8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, 1.19 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




