Petrol-Diesel Price : तेल कंपनियों जारी किए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अपने शहर का दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहा है. पिछले हफ्ते के कारोबार खत्म होते-होते यह गिरावट के साथ बंद हुआ था. 100 डॉलर के ऊपर बने रहने के बावजूद ब्रेंट क्रूड फ्यूचर पिछले कई हफ्तों से गिरावट पर है.
Petrol-Diesel Price Unchanged: भारत की पेट्रोलियम पदार्थ विपणन कंपनियों की ओर आज सोमवार 25 जुलाई 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं. कंपनियों द्वारा आज भी उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आवश्यक ईंधन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहा है. पिछले हफ्ते के कारोबार खत्म होते-होते यह गिरावट के साथ बंद हुआ था. 100 डॉलर के ऊपर बने रहने के बावजूद ब्रेंट क्रूड फ्यूचर पिछले कई हफ्तों से गिरावट पर है.
सरकारी तेल कंपनी आईओसीएल की वेबसाइट पर किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये तो डीजल की 89.62 रुपये है. वहीं, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है.
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये में बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश में सबसे कम पेट्रोल की कीमत पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर एक लीटर के दाम 84.10 रुपये और एक लीटर डीजल 79.74 रुपये में मिल रहा है.
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह करीब छह बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




