12 अप्रैल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या है आज का पेट्रोल-डीजल रेट

Updated at : 12 Apr 2026 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 12 April 2026

फ्यूल नोजल पकड़े हुए (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 12 April 2026: 12 अप्रैल 2026 को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं. मुंबई और दिल्ली में कीमतें स्थिर हैं. जानें आज अपने शहर के ताजा रेट्स क्या हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 12 April 2026: आज रविवार, 12 अप्रैल 2026 को देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं. आज के अपडेट के अनुसार, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि आज आपकी बजट पर तेल का कितना बोझ पड़ने वाला है.

क्या हैं आज पेट्रोल के लेटेस्ट रेट?

आज मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिल्ली में भी इसकी कीमत 94.77 रुपये बनी हुई है. हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं नोएडा और पटना जैसे शहरों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली है. 

पेट्रोल रेट टेबल 12 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.540.00
कोलकाता₹105.450.00
चेन्नई₹101.06+0.26
बेंगलुरु₹102.920.00
नई दिल्ली₹94.770.00
पटना₹105.54-0.58
भोपाल₹106.170.00
गुरुग्राम₹95.51-0.06
नोएडा₹94.74-0.31
भागलपुर₹106.40+0.13
गया₹106.61+0.47
मुजफ्फरपुर₹105.71-0.25
देवघर₹97.68+0.04
धनबाद₹98.05-0.23
जमशेदपुर  ₹97.80-0.51
रांची₹97.860.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव?

डीजल की बात करें तो मुंबई में आज भाव 90.03 रुपये प्रति लीटर है. पटना में डीजल 54 पैसे सस्ता हुआ है, जिससे वाहन चालकों को फायदा होगा. वहीं गया और चेन्नई में डीजल की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है. दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. 

डीजल रेट टेबल 12 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.61+0.22
बेंगलुरु₹90.990.00
नई दिल्ली₹87.670.00
पटना₹91.78-0.54
भोपाल₹91.570.00
गुरुग्राम₹87.98-0.05
नोएडा₹87.81-0.38
भागलपुर₹92.57+0.13
गया₹92.78+0.44
मुजफ्फरपुर₹91.94-0.21
देवघर₹92.39+0.05
धनबाद₹92.80-0.23
जमशेदपुर  ₹92.55-0.50
रांची₹92.620.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्यों बदलती हैं तेल की कीमतें?

फ्यूल की कीमतें कई कारणों पर टिकी होती हैं. इसमें सबसे बड़ा हाथ इंटरनेशनल क्रूड ऑइल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का होता है. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स, रिफाइनरी का खर्चा और बाजार में तेल की मांग भी अंतिम कीमत तय करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें 11 अप्रैल को क्या है आपके शहर का हाल?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola