Petrol Diesel Price: 100 के पेट्रोल पर 10 रुपये का मुनाफा कमा रहीं तेल कंपनियां, डीजल पर 6.5 रुपये का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ICICI सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा, 24 जून 2022 को समाप्त सप्ताह में पेट्रोल पर 17.4 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 27.7 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड नुकसान के बाद अक्टूबर-दिसंबर 2022 में पेट्रोल की बिक्री पर 10 रुपये प्रति लीटर की दर से मुनाफा हुआ. डीजल पर नुकसान घटकर 6.5 रुपये प्रति लीटर रह गया.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा हो रहा है, लेकिन पिछले घाटे की भरपाई करने के लिए खुदरा कीमतों में कमी नहीं की गई है. इसके साथ ही एक रिपोर्ट में बताया गया कि डीजल की बिक्री पर कंपनियों को 6.5 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.

विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने पिछले 15 महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधित नहीं किया है. हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में पर्याप्त कमी हुई है.

Also Read: Jack Ma ने जिस Ant Group को खून-पसीने से खड़ा किया, वह हाथ से निकला! महंगा पड़ा चीन सरकार से पंगा

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा, 24 जून 2022 को समाप्त सप्ताह में पेट्रोल पर 17.4 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 27.7 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड नुकसान के बाद, तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) में पेट्रोल की बिक्री पर 10 रुपये प्रति लीटर की दर से मुनाफा हुआ. दूसरी ओर डीजल पर नुकसान घटकर 6.5 रुपये प्रति लीटर रह गया.

तीनों कंपनियों ने छह अप्रैल 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है. कच्चे तेल की कीमत अप्रैल में 102.97 डॉलर प्रति बैरल थी, जो जून में बढ़कर 116.01 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई. यह कीमत इस महीने 78.09 डॉलर तक गिर गई. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने उम्मीद जतायी कि दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड घाटे के बाद ये तीनों कंपनियां मुनाफे की स्थिति में आ सकती हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: 7th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मियों के लिए सरकार ने बदल डाले HRA के नियम, पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola