Jack Ma को महंगा पड़ा चीन सरकार से पंगा, जिस Ant Group को खून-पसीने से खड़ा किया, वह हाथ से निकला!

लंबे समय से खबरें आती रहीं कि चीनी एंट ग्रुप के संस्थापक जैक मा गायब हो गए हैं, लेकिन लगभग 2 महीने पहले उनके बारे में खबरें आयीं कि वह जापान में रह रहे हैं. अब एक खबर ऐसी आ रही है जो जैक मा के लिए बहुत बड़ा झटका है. खबर है कि एंट ग्रुप के फाउंडर जैक मा अपनी ही कंपनी का नियंत्रण खो चुके हैं.
Jack Ma Latest Updates: एक समय में अमीरी के मामले में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छाेड़ने वाले और एशिया के सबसे धनवान शख्स रहे जैक मा (Jack Ma) के लिए मुश्किलों का दौर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. उनकी कोई खोज-खबर नहीं मिल रही है. लंबे समय से खबरें आती रहीं कि चीनी एंट ग्रुप (Ant Group China) के संस्थापक गायब हो गए हैं, लेकिन लगभग 2 महीने पहले उनके बारे में खबरें आयीं कि वह जापान में रह रहे हैं. अब एक खबर ऐसी आ रही है जो जैक मा के लिए बहुत बड़ा झटका है. खबर है कि एंट ग्रुप के फाउंडर जैक मा अपनी ही कंपनी का नियंत्रण खो चुके हैं.
केवल 10 प्रतिशत रह गई एंट ग्रुप में उनकी हिस्सेदारी
एंट ग्रुप के फाउंडर जैक मा के वोटिंग राइट्स बहुत कम कर दिये गए हैं. कभी एंट ग्रुप में उनके पास 50 प्रतिशत वोटिंग राइट्स थे, जो अब 6.2 प्रतिशत रह गए हैं. एंट ग्रुप में उनकी हिस्सेदारी अब केवल 10 प्रतिशत रह गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंट ग्रुप चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की सहयोगी है. जैक मा को चीन की सरकार से पंगा लेना महंगा पड़ गया.
Also Read: Mukesh Ambani के बेटे आकाश अंबानी को TIME मैगजीन ने उभरते सितारों में दी जगह
एक समय मुकेश अंबानी से भी थे अमीर
मार्च 2020 में जैक मा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को पीछे छाेड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब अपने नाम किया था. लेकिन चीन की सरकार के बारे में दिये गए एक बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं. पिछले साल उनकी नेटवर्थ में बहुत ज्यादा गिरावट आयी. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, जैक मा की नेटवर्थ अब 34.1 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिलहाल 34वें नंबर पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










