Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

Updated at : 12 Jul 2022 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने आज मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. इससे आम उपभोक्ताओं को बहुत बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today : भारत में सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आवश्यक ईंधन के दाम जारी करने वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने आज मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. इससे आम उपभोक्ताओं को बहुत बड़ी राहत मिली है. पिछले दिनों सरकार ने इनकी कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया था. इससे पेट्रोल करीब 9 रुपये और डीजल करीब 7 रुपये प्रति लीटर की दर से सस्ता हुआ.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

सरकारी तेल कंपनी आईओसीएल की वेबसाइट पर किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये तो डीजल की 89.62 रुपये है. वहीं, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है.

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये में बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश में सबसे कम पेट्रोल की कीमत पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर एक लीटर के दाम 84.10 रुपये और एक लीटर डीजल 79.74 रुपये में मिल रहा है.

Also Read: Petrol-Diesel Price : तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम पर उठाए बड़े कदम, जानिए अपने शहर की रेट्स
ऐसे चेक करें अपने शहर के दाम

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह करीब छह बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola