Petrol-Diesel Price : तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम पर उठाए बड़े कदम, जानिए अपने शहर की रेट्स

Updated at : 11 Jul 2022 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price : तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम पर उठाए बड़े कदम, जानिए अपने शहर की रेट्स

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) की ओर से आज 11 जुलाई 2022 के लिए भी पेट्रोल-डीजल की दरें जारी की गई हैं. आप एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today : भारत में महंगाई अपने चरम पर है. खाने-पीने की चीजों के साथ ही रोजमर्रा के सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम से भी आम आदमी की परेशानी बढ़ी है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) की ओर से आज 11 जुलाई 2022 के लिए भी पेट्रोल-डीजल की दरें जारी की गई हैं. राहतभरी बात यह है कि सोमवार को तेल विपणन कंपनी आईओसीएल की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी प्रकार का इजाफा नहीं किया गया है. कुल मिलाकर यह कि आवश्यक ईंधन की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है.

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

सरकारी तेल कंपनी आईओसीएल की वेबसाइट पर किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये तो डीजल की 89.62 रुपये है. वहीं, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है.

यूपी-बिहार में पेट्रोल-डीजल के भाव

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये में बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश में सबसे कम पेट्रोल की कीमत पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर एक लीटर के दाम 84.10 रुपये और एक लीटर डीजल 79.74 रुपये में मिल रहा है.

Also Read: Tata Steel के 13 हजार कर्मियों का पेट्रोल भत्ता बढ़ा, एरियर भी मिलेगा, 5 साल के लिए हुआ समझौता
ऐसे चेक करें अपने शहर के दाम

आप एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह करीब छह बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola