ePaper

सवेरे-सवेरे पेट्रोल-डीजल दिखाने लगा भाव, आप भी देख लीजिए पैसे-दो पैसे का ताव

Updated at : 04 May 2024 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel price

Petrol Diesel Price: 4 मई 2024 को औद्योगिक राजधानी मुंबई में इन दोनों ईंधनों की कीमतों में दो पैसे की कटौती की गई है, जबकि दिल्ली दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 4 पैसे बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price: देश की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने शनिवार 4 मई 2024 की सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट कर दिया है. इन कंपनियों ने इन दोनों प्रमुख ईंधनों की कीमतों में मामूली पैसे-दो पैसे का घट-बढ़ है. 3 मई 2024 के मुकाबले 4 मई 2024 को देश के चार महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पैसे-दो पैसों का घट-बढ़ हुआ है. इसका अंदाजा ग्राहकों को नहीं लगता. आइए, जानते हैं इन शहरों का ताजा अपडेट.

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 4 पैसे की बढ़ोतरी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की वेबसाइट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर है, जबकि शुक्रवार को इस महानगर में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है. इस हिसाब से देखें, तो दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.

मुंबई में दो पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

वहीं, देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.13 रुपये प्रति लीटर है, जबकि शुक्रवार को इस शहर में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर थी. इस लिहाज से देखें, तो इस औद्योगिक राजधानी में इन दोनों ईंधनों की कीमतों में दो पैसे की कटौती की गई है.

कोलकाता में पेट्रोल 1 पैसे और डीजल दो पैसे सस्ता

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर है, जबकि शुक्रवार को इस शहर में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर थी. इस लिहाज से देखें, तो कोलकाता में पेट्रोल 1 पैसे और डीजल दो पैसे सस्ता हुआ है.

चेन्नई में दो पैसे घटा पेट्रोल-डीजल का दाम

वहीं, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार को चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर है, जबकि शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर थी. इस हिसाब से देखें, तो इस शहर में भी इन दोनों ईंधनों की कीमत में दो पैसे की कटौती की गई है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola