ePaper

PAN-Aadhaar लिंक नहीं होने पर लगेगा जुर्माना, जानें नियम

Updated at : 20 Aug 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
PAN-Aadhaar लिंक नहीं होने पर लगेगा जुर्माना, जानें नियम

PAN-Aadhaar लिंक नहीं होने पर लगेगा जुर्माना

PAN-Aadhaar Link: आयकर की धारा 139एए यह धारा यह अनिवार्य करती है कि सभी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न यानी आईटीआर दाखिल करते समय आधार कार्ड का विवरण प्रदान करना अनिवार्य है. पैन कार्ड आयकर विभाग जारी करता है और आधार कार्ड यूआईडीएआई की ओर से जारी किया जाता है.

विज्ञापन

PAN-Aadhaar Link: पैन यानी स्थायी खाता नंबर और आधार कार्ड देश के प्रत्येक नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गए हैं. इसके बिना किसी भी प्रकार का काम कराना मुश्किल है. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर सिम कार्ड खरीदने तक में पैन और आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. पैन कार्ड आयकर विभाग जारी करता है और आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से जारी किया जाता है. आयकर विभाग ने पैन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है. अगर आपका पैन आधार से नहीं जुड़ा है, तब आपको यह काम करने के लिए जुर्माना देना पड़ेगा. वहीं, अगर आप नौकरी-पेशा हैं, तो आपके खाते से हर महीने धीरे-धीरे टीडीएस भी कटता रहेगा. कुल मिलाकर आपको दोहरा नुकसान उठाना पड़ेगा. आइए, जानते हैं कि पैन-आधार लिंकिंग को लेकर आयकर विभाग का नियम क्या कहता है.

पैन-आधार लिंकिंग को लेकर आयकर नियम क्या है?

आयकर की धारा 139एए यह धारा यह अनिवार्य करती है कि सभी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न यानी आईटीआर दाखिल करते समय आधार कार्ड का विवरण प्रदान करना अनिवार्य है. अगर भारत के किसी नागरिक का पैन आधार से लिंक नहीं है, तो उसे लिंक कराने के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा. अगर आयकर विभाग की ओर से निर्धारित अंतिम तारीख तक कोई पैनधारक अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराता है, तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाता है. आयकर विभाग ने टैक्स चोरी को नियंत्रित करने और उस पर अंकुश लगाने के लिए पैन-आधार को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है.

पैन को आधार से लिंक कराने में किसे छूट मिलती है?

आयकर विभाग के नियम में पैन को आधार से लिंक कराने को लेकर छूट का भी प्रावधान है. अगर कोई व्यक्ति जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय आदि राज्यों में रहता है, तो उसे छूट मिल सकती है. वहीं, आयकर अधिनियम-1961 के अनुसार एक गैर-निवासी कर योग्य व्यक्ति को भी छूट मिलती है. आयकर नियम में 80 साल से अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को भी राहत दी गई है और भारत के बाहर के नागरिक भी आयकर नियम के दायरे में नहीं आते.

पैन आधार से लिंक नहीं होने पर उपाय क्या है?

अगर किसी व्यक्ति ने पैन से आधार को लिंक नहीं कराया है, तो पैन स्टेटस एक्टिव रहेगा, लेकिन इनऑपरेटिव के रूप में दिखाया जाएगा और जहां वह नौकरी करता है, टीडीएस की कटौती होती रहेगी. अगर ऐसा होने पर कोई अपने पैन को आधार से लिंक कराना चाहता है, तो 1000 रुपये का जुर्माना देकर उसे लिंक कराया जा सकता है. ऐसा करने के सात से 30 दिनों के भीतर पैन स्टेटस एक्टिव और ऑपरेटिव हो जाएगा. इसके बाद फॉर्म 26एएस में सभी टीडीएस क्रेडिट दिखाई देंगे और आईटीआर दाखिल करते समय उसका दावा किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: सट्टा में दांव लगाने पर सीधे जेल, कानून की चंगुल से निकलना भी मुश्किल

इसे भी पढ़ें: केला और बांस के बगीचे में छिपा था सोना तस्कर, बीएसफ के जवान पर हमलाकर हुआ फरार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola