ePaper

Vande Bharat Train: इस दिन से पटरी पर दौड़ेगी पटना और रांची के बीच वंदे भारत, किराये को लेकर ये बात आयी सामने

Updated at : 10 Jun 2023 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat Train: इस दिन से पटरी पर दौड़ेगी पटना और रांची के बीच वंदे भारत, किराये को लेकर ये बात आयी सामने

Patna to Ranchi Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है. वर्तमान में इसमें आठ रैक हैं. आगे चलकर इसमें कुल 18 बोगी होने की बात कही जा रही है. जानें इस ट्रेन के संबंध में सारी बातें यहां

विज्ञापन

Patna to Ranchi Vande Bharat: यदि आप बिहार या झारखंड में रहते हैं और वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…बिहार की राजधानी पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. लोको पायलट, टीटीइ, गार्ड व कोच अटेंडेंट आदि रेलवे कर्मियों की ट्रेनिंग शनिवार तक पूरी कर ली जायेगी. ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि 11 जून को पटना में इस ट्रेन का ट्रायल किया जायेगा. यह ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी.

वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल

पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर परिचालन विभाग की ओर से एक पत्र भी प्रकाशित हुआ है. इसमें बताया गया कि ट्रायल के लिए 11 जून को सुबह 6:55 बजे यह ट्रेन रवाना की जाएगी जो 8:20 बजे गया पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 11:30 बजे यह ट्रेन बरकाकाना पहुंचेगी और यहां से पांच मिनट के बाद दोपहर 1.00 बजे रांची पहुंच जाएगी. फिर दोपहर 2:20 बजे रांची से खुलेगी और रात 8:25 बजे पटना पहुंचेगी. हालांकि, सीपीआरओ ने बताया कि अभी ट्रॉयल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. इधर, हजारीबाग के स्टेशन मास्टर शहनवाज रिजवनी ने कहा कि 11 जून को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल होगा.

किराये की आधिकारिक घोषणा जल्द

वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है. वर्तमान में इसमें आठ रैक हैं. आगे चलकर इसमें कुल 18 बोगी होने की बात कही जा रही है. वहीं, इसके परिचालन के लिए रेलवे ट्रैक को भी दुरुस्त कराया जा रहा है. यह काम अंतिम चरण में है. बताया गया है कि अभी कुछ ऐसी ट्रेनें इस रूट पर चल रही हैं, जिनकी औसत रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहती है. इनकी तुलना में वंदे भारत ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी. सूत्रों की मानें, तो ट्रायल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है. इस ट्रेन में सफर के लिए करीब एक हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. जल्द ही किराये को लेकर आधिकारिक घोषणा की जायेगी.

Also Read: Vande Bharat Express: इंतजार हुआ खत्म, आठ रैक के साथ पटना पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें तस्वीरें

वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किस दिन होगा, फिलहाल इसकी लिखित में तारीख की घोषणा नहीं की गयी है. लेकिन जल्द ही इसका ट्रायल किया जायेगा. अभी किराया भी तय नहीं किया गया है. वहीं, भारतीय रेलवे से सिग्नल मिलते ही वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो जायेगी.

वीरेंद्र कुमार, सीपीआरओ, पूमरे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola