ePaper

NTPC News: एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I इकाइयों का विद्युत उत्पादन 30.48 प्रतिशत बढ़ा

Updated at : 01 Jul 2022 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
NTPC News: एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I इकाइयों का विद्युत उत्पादन 30.48 प्रतिशत बढ़ा

NTPC News: पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 13543 मिलियन यूनिट की तुलना में अब तक का सर्वाधिक 17671 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया दर्ज.

विज्ञापन

NTPC News: संयुक्त उद्यम (जेवी) और सहायक कंपनियों सहित एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I इकाइयों ने वित्त वर्ष 22-23 की पहली तिमाही में 17671 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली का उत्पादन किया, जो वित्त वर्ष 21-22 की तुलना में 30.48 प्रतिशत से भी अधिक है. पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय-1 ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.

बिजली उत्पादन में वृद्धि महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि 9 जून 2022 को भारत की बिजली की मांग 2,10,792 मेगावाट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी. 4,712 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई. बिजली की बढ़ती मांग भारत की आर्थिक सुधार और ऊर्जा खपत का एक प्रमुख संकेतक है, विशेष रूप से बिजली और रिफाइनरी उत्पादों की, आमतौर पर अर्थव्यवस्था में समग्र मांग से जुड़ी होती है.

Also Read: NTPC News: ग्रामीण बच्चियों के हुनर में चार चांद लगा रहा एनटीपीसी बाढ़ का बालिका सशक्तिकरण अभियान

सभी पूर्वी क्षेत्र -1 इकाइयों, विशेष रूप से एनपीजीसी और बाढ़ इकाइयों का ऊर्जा उत्पादन प्रदर्शन बिजली क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता का एक संकेतक है, जो मजबूत संचालन और रख-रखाव प्रणाली के साथ-साथ हमारी टीम द्वारा सिस्टम सुधार तंत्र पर लगातार ध्यान केंद्रित करने के कारण संभव हुआ है. एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-I) सीतल कुमार ने इस उपलब्धि के बारे में जानकारी दी.

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I के बिजली उत्पादन संयंत्रों द्वारा बिहार की बिजली आवश्यकताओं को पूरा किये जाने के योगदान के बारे में एनटीपीसी के प्रवक्ता विश्वनाथ चंदन ने कहा, ‘बिहार में एनटीपीसी संयंत्रों से कुल 6030 मेगावाट का बिजली आवंटन है, जिसमें से 5428 मेगावाट की आपूर्ति एनटीपीसी के पूर्वी क्षेत्र- I बिजली उत्पादन संयंत्रों से ही की जा रही है. चंदन ने बताया कि वास्तव में पूर्वी क्षेत्र- I के विद्युत संयंत्रों से उत्पादित बिजली ने बिहार राज्य की विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही अन्य लाभार्थी राज्यों के विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.’

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र -1 के अंतर्गत बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में स्थित कुल 8 परियोजनाओं में 10,510 मेगावाट (मेगावाट) की स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता है, जबकि 3720 मेगावाट क्षमता निर्माणाधीन है. गौरतलब है कि एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र -1 ने भी पिछले वित्त वर्ष में डिस्कॉम से बिजली बिल राशि का 100% का भुगतान सफलतापूर्वक प्राप्त किया है.

वर्तमान में एनटीपीसी समूह के पास 78 बिजली स्टेशनों के साथ 69,134 मेगावाट से अधिक की स्थापित क्षमता है, जिसमें 34 नवीकरणीय परियोजनाएं शामिल हैं. समूह के पास निर्माणाधीन क्षमता के 15 गीगावाट (जीडब्ल्यू) से अधिक है, जिसमें 5 गीगावाट अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं. पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से सस्ती कीमतों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति एनटीपीसी की हमेशा से प्रमुख ताकत रही है.

बिजली उत्पादन के साथ-साथ, एनटीपीसी ने ई-मोबिलिटी और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसे विभिन्न नये व्यावसायिक क्षेत्रों में भी उद्यम स्थापित किया है और केंद्रशासित प्रदेशों के बिजली वितरण के लिए बोलियों में सक्रियता दिखायी है. एनटीपीसी भी सक्रिय रूप से अपने संयंत्र परिसर में हरित हाइड्रोजन समाधान और कैप्टिव उद्योगों की स्थापना व खोज हेतु प्रयत्न रहा है.

एनटीपीसी सुरक्षा और पर्यावरण के मुद्दों को शीर्ष पर रखते हुए उच्चतम विश्वसनीयता और दक्षता हासिल करने का लगातार प्रयास कर रहा है. ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक बदलाव के साथ, एनटीपीसी तेजी से ईएसजी पर जोर दे रहा है और स्थिरता मैट्रिक्स में सुधार करते हुए भविष्य के विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है. एक एकीकृत ऊर्जा कंपनी में बदलने के लिए कंपनी निरंतर प्रयासरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola