ePaper

NTPC News: ग्रामीण बच्चियों के हुनर में चार चांद लगा रहा एनटीपीसी बाढ़ का बालिका सशक्तिकरण अभियान

Updated at : 15 Jun 2022 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
NTPC News: ग्रामीण बच्चियों के हुनर में चार चांद लगा रहा एनटीपीसी बाढ़ का बालिका सशक्तिकरण अभियान

NTPC News: एनटीपीसी बाढ़ का बालिका सशक्तिकरण अभियान बालिकाओं के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण हेतु एक महत्वपूर्ण अभियान है.

विज्ञापन

NTPC News: एनटीपीसी बाढ़ का “बालिका सशक्तिकरण अभियान” बालिकाओं के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण हेतु एक महत्वपूर्ण अभियान है. इसका आयोजन एनटीपीसी बाढ़ के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दिनांक 22 मई से 18 जून 2022 तक एनटीपीसी बाढ़ के आवासीय परिसर के नौट्रेडेम एकेडमी में किया जा रहा है.

ग्रामीण पृष्टभूमि के बच्चियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अनुभव

राजकीय मध्य विद्यालय, सहरी की छात्रा सुश्री स्मृति ने बताया कि ग्रामीण पृष्टभूमि के बच्चियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अनुभव है. हम व्यक्तिगत स्वच्छता, अनुशासन और कला के बारे में बहुत कुछ सीख रहे हैं. कक्षाओं में न केवल शैक्षिक अपितु योग, कला, नृत्य जैसे कौशल सिखाये जा रहें है. हमारे शिक्षक एवं एनटीपीसी बाढ़ के सभी स्टाफ हमें प्रेम एवं स्नेह दे कर हमारा खयाल रख रहें है. संगीत और कंप्यूटर की कार्यशाला मुझे अत्यंत रोचक लगी.

आईएएस बन देश की सेवा करना चाहती हैं खुशी

ये नन्हीं बालिकाएं, एनटीपीसी बाढ़ के द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी क्षेत्रों में अपनी छीपी प्रतिभाओं की वृद्धि के लिए कार्यशालाओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं एवं एनटीपीसी के इस आयोजन के उद्देश्य को सार्थक कर रहीं हैं. एनटीपीसी बाढ़ के बालिका सशक्तिकरण अभियान में भाग ले रही मध्य विद्यालय, भगवतीपुर करमौर की छात्रा खुशी कुमारी ने कहा कि मैं बड़े हो कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं. एनटीपीसी बाढ़ के कार्यशाला में मैं जो प्रशिक्षण ले रहीं हूं, उससे मुझे अपने सपनों को हासिल करने का आत्मविश्वास मिला है.

undefined
35 स्थानों पर एनटीपीसी द्वारा शुरू किया गया है अभियान

ऐसे सपनों को साकार करने में अपना योगदान देने के उद्देश्य से एनटीपीसी द्वारा 35 स्थानों पर ये अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा और कौशल का विस्तार करना एवं निखारना है. पाठ्यक्रम में जीवन की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षा के महत्व, अनुशासन, आत्मरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, सॉफ्ट स्किल्स, लैंगिक मुद्दों इत्यादि पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास किया गया है. एक माह तक चलने वाली यह कार्यशाला अब अपने अंतिम चरण पर है. इस दौरान प्रतिभागी बालिकाओं को प्रातः काल में योग के विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे तन और मन स्वस्थ रहे. कार्यशाला में ड्राईंग पेन्टिग, आर्ट एवं क्राफ्ट, नृत्य एवं संगीत, खेलकूद, मनोरंजक कार्यक्रम एवं शैक्षिक अध्यापन जैसे कि गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा आदि का ज्ञान दिया जा रहा है.

जानिए एनटीपीसी बाढ़ इस अभियान को लेकर क्या है उद्देश्य

इस कार्यक्रम में एनटीपीसी बाढ़ के कर्मचारियों के साथ साथ मंदाकिनी लेडिज क्लब की अध्यक्षा,सरबरी दत्ता के नेतृत्व में मंदाकिनी क्लब की सदस्यों के अलावा एनटीपीसी बाढ़ सीआईएसएफ यूनिट के कर्मचारी एवं हीरो माइंड संस्था के कर्मचारी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. इस अभियान में आसपास के ग्रामीण विद्यालयों के 10 से 12 वर्ष के 41 चयनित बालिकाओं को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. गौरतलब है कि इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ 22 मई को एक कार्यक्रम में किया गया था. एनटीपीसी बाढ़ का यह प्रयास है कि ये बालिकाएं 18 जून को प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत जब अपने घरों को लौटें तो सभी गुणों से परिपूर्ण एक दक्ष व सशक्त बालिका के रूप में निखरें तथा अन्य ग्रामीण बालिकाओं के लिए एक रोल मॉडल बन सकें.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola