ePaper

वित्त मंत्री ने कैपिटल मार्केट से ली बजट 2026-27 की पहली इनपुट, BFSI, IT और MSME से भी होगी चर्चा

Updated at : 18 Nov 2025 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Union Budget 2026

निर्मला सीतारमन

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट 2026-27 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कैपिटल मार्केट के प्रमुख हितधारकों के साथ चौथी महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान, बाजार सहभागियों की अपेक्षाओं और चिंताओं पर चर्चा की गई. सरकार अब MSME, IT और BFSI जैसे क्षेत्रों से भी इनपुट लेगी.

विज्ञापन

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. यह प्री-बजट बैठकों का चौथा दौर था जिसमें देश के कैपिटल मार्केट के प्रमुख स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया.

क्यों हुई बैठक?

सरकार बजट बनाने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों की उम्मीदें और चिंताएँ जानना चाहती है और यह बैठक उसी का हिस्सा थी. इस बैठक में कैपिटल मार्केट के प्रतिनिधियों ने खुलकर अपनी बातें रखीं और सुझाव दिए. वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बैठक की जानकारी दी.

बैठक में कौन-कौन थे मौजूद?

इस अहम बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी शामिल हुए. वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि यह बैठकों का सिलसिला पूरे एक हफ्ते तक चलेगा.

  • 18 नवंबर को कैपिटल मार्केट के अलावा स्टार्टअप्स और मैन्युफ़ैक्चरिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई.
  • 20 नवंबर को होटल और पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों के बाद लेबर यूनियन के रिप्रेजेन्टेटिव से भी मुलाकात होगी.
  • 21 नवंबर को Infrastructure, ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े अधिकारी और उद्योग जगत के मेंबर्स चर्चा करेंगे.
  • 26 नवंबर को बैठकों का अंतिम दौर आंतरिक अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र के रिप्रेजेन्टेटिव के साथ होगा.

इससे पहले पिछले हफ्ते केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और Micro, Small and Medium Enterprises (MSME) के रिप्रेजेन्टेटिव के साथ भी बजट को लेकर बातचीत की थी.

Also Read: PM Kisan के 2000 रुपए चाहिए तो आज ही करा लें ये जरूरी काम, जानिए खाते में कब आएगा पैसा

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola