ePaper

आरबीआई के बूस्टर डिविडेंड से ऑल-टाइम हाई पर निफ्टी, 1,196.98 अंक उछला सेंसेक्स

Updated at : 23 May 2024 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
आरबीआई के बूस्टर डिविडेंड से ऑल-टाइम हाई पर निफ्टी, 1,196.98 अंक उछला सेंसेक्स

आरबीआई के बूस्टर डिविडेंड के दम पर ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा निफ्टी. फाइल फोटो

Nifty All-Time High: आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान को बुधवार को मंजूरी दे दी थी. यह केंद्रीय बैंक की ओर से अबतक का सर्वाधिक लाभांश भुगतान होगा.

विज्ञापन

Nifty All-Time High: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से सरकार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दिए जाने वाले 2.11 लाख करोड़ रुपये के बूस्टर डिविडेंट के दम से गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी दोपहर के कारोबार में 1,196.98 अंकों से अधिक चढ़ गया. कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स 1,196.98 अंकों की छलांग लगाते हुए रिकॉर्ड 75,418.04 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 369.85 अंक उछलकर 22,967.65 अंक के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा.

इन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई. सन फार्मा, पावरग्रिड, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे थे.

अनुमान से अधिक लाभांश

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान को बुधवार को मंजूरी दे दी थी. यह केंद्रीय बैंक की ओर से अबतक का सर्वाधिक लाभांश भुगतान होगा. यह चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान की तुलना में दोगुना से भी अधिक है. अंतरिम बजट में सरकार ने आरबीआई और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों से कुल 1.02 लाख करोड़ रुपये की लाभांश आय का अनुमान जताया था.

आरबीआई ने सरकार के लिए खोला खजाना, लाभांश देने में तोड़ा रिकॉर्ड

जापान का निक्की फायदे में

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 686.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था में कौन सबसे अधिक फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola