सोने-चांदी के ETF में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल 2026 से नया नियम लागू

New rule for gold-silver ETFs: सेबी के नए नियम के तहत 1 अप्रैल 2026 से गोल्ड और सिल्वर ETF की वैल्यू अब विदेशी रेट की बजाय भारतीय स्टॉक एक्सचेंज के स्पॉट प्राइस से तय होगी.
New rule for gold-silver ETFs: भारत के बाजार नियामक Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने सोना और चांदी में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड और ETF के लिए नियम बदल दिए हैं. आसान भाषा में समझें तो अब इनकी कीमत विदेशी रेट से नहीं, बल्कि भारत के स्टॉक एक्सचेंज पर जारी होने वाली स्पॉट कीमत से तय होगी. यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.
पहले क्या होता था ?
अब तक गोल्ड और सिल्वर ETF की वैल्यू London Bullion Market Association (LBMA) के लंदन वाले रेट से तय होती थी.
फिर उस कीमत को
- डॉलर से रुपये में बदला जाता था.
- टैक्स और कस्टम ड्यूटी जोड़ी जाती थी.
- ट्रांसपोर्ट खर्च जोड़ा जाता था.
- तब जाकर भारत में उसकी कीमत तय होती थी.
- मतलब, सीधा भारतीय बाजार का रेट नहीं लिया जाता था.
अब क्या बदलेगा ?
- अब म्यूचुअल फंड कंपनियां सोना-चांदी की कीमत भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर जारी स्पॉट प्राइस से तय करेंगी.
- यानी जो असली घरेलू बाजार का रेट है, उसी के आधार पर ETF की NAV (नेट एसेट वैल्यू) निकलेगी.
निवेशकों को क्या फायदा ?
- ज्यादा पारदर्शिता: अब कीमत समझना आसान होगा. विदेशी रेट + जोड़-घटाव का झंझट नहीं रहेगा.
- स्कीमों की तुलना आसान: अलग-अलग गोल्ड ETF के रिटर्न में जो छोटा-मोटा फर्क दिखता था, वह कम हो सकता है.
- घरेलू बाजार से सीधा लिंक: अब कीमत भारतीय मांग और सप्लाई के हिसाब से ज्यादा सही दिखेगी.
यह नियम कब से लागू होगा ?
यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. इसे लागू कराने में Association of Mutual Funds in India (AMFI) भी सेबी के साथ मिलकर एक समान नीति बनाएगा, ताकि सभी म्यूचुअल फंड कंपनियां एक ही तरीका अपनाएं.
Also Read: 1 अप्रैल 2026 से बदल सकते हैं क्रेडिट कार्ड के नियम, जान लीजिए क्या है नया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










