ePaper

ना एसआईपी और म्यूचुअल फंड! इन्वेस्टमेंट का बाप है ये टूल, जो आपको बनाता है करोड़पति

Updated at : 12 Jul 2025 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
PMS

Portfolio Management Services

PMS: अगर आपकी निवेश योजना उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं दे रही है, तो पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. सेबी द्वारा विनियमित पीएमएस पूरी पारदर्शिता, जोखिम प्रबंधन और कस्टमाइज्ड निवेश पोर्टफोलियो की सुविधा देता है. अनुभवी मैनेजर्स आपके वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार निवेश रणनीति बनाते हैं. मासिक रिपोर्ट्स और डायरेक्ट निवेश की सुविधा इसे म्यूचुअल फंड से अधिक प्रभावी विकल्प बनाती है.

विज्ञापन

PMS: अगर म्यूचुअल फंड और सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) से आपकी उम्मीदों के अनुसार कमाई नहीं हो रही है, तब अब इस बात की जरूरत आ गई है कि आप एक वैकल्पिक और अधिक पेशेवर रणनीति की तलाश करें. तभी आपको अपने उम्मीद के अनुरूप रिटर्न मिल सकेगा. इसमें आपको पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) काफी कर सकती है. यह एक ऐसा टूल है, जिसे बाजार में इन्वेस्टमेंट का बाप या इन्वेस्टमेंट का बादशाह भी कहा जाता है. पीएमएस पारदर्शिता, नियंत्रण और निजी जरूरतों के अनुसार अनुकूलित पोर्टफोलियो प्रदान करता है.

क्या होता है पीएमएस

पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) एक ऐसा निवेश समाधान है, जिसमें आपके वित्तीय लक्ष्यों, जोखिम लेने की क्षमता और निवेश की समयसीमा के आधार पर व्यक्तिगत पोर्टफोलियो तैयार किया जाता है. यह सेवा केवल सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) से लाइसेंस प्राप्त पोर्टफोलियो मैनेजर्स ही चला सकते हैं, जिससे इसकी वैधता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

म्यूचुअल फंड से कैसे अलग है पीएमएस

जहां म्यूचुअल फंड्स में निवेशक यूनिट होल्डर होते हैं और पैसे को कई निवेशकों के साथ जोड़ा जाता है, वहीं पीएमएस में निवेशक प्रत्यक्ष रूप से शेयरों या अन्य परिसंपत्तियों का मालिक होता है. इसका मतलब है कि निवेश पर आपका अधिक नियंत्रण होता है और उसे आपकी व्यक्तिगत प्रोफाइल के अनुसार ढाला जा सकता है.

क्या चुनें पीएमएस का विकल्प

  • पर्सनलाइज्ड पोर्टफोलियो: हर निवेशक की आवश्यकताएं अलग होती हैं. कोई रिटायरमेंट के लिए निवेश करता है, तो कोई संपत्ति बनाने के लिए और कोई टैक्स सेविंग के लिए निवेश करता है. पीएमएस में पोर्टफोलियो आपके लिए ‘टेलर-मेड’ किया जाता है, जो आपकी जोखिम प्रोफाइल और वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर डिजाइन होता है.
  • पारदर्शिता और रिपोर्टिंग: पीएमएस की एक बड़ी विशेषता पारदर्शिता है. हर लेन-देन की जानकारी, शुल्क की संरचना, लाभ, नुकसान, डिविडेंड, बोनस और अन्य सभी विवरण निवेशक को मासिक रिपोर्ट्स के जरिए मिलते रहते हैं. आप जान पाते हैं कि आपका पैसा कहां और कैसे लगा है.
  • विशेषज्ञों द्वारा संचालन: पीएमएस को अनुभवी पोर्टफोलियो मैनेजर संभालते हैं, जो बाजार की गहराई से समझ रखते हैं. वे आपके पैसे को ऐसे इक्विटी, डेट और हाइब्रिड विकल्पों में लगाते हैं, जो आपके दीर्घकालिक लक्ष्यों के लिए उपयुक्त हों.

विभिन्न निवेश विकल्प

पीएमएस निवेश में आप चाहें तो लार्ज-कैप, मिड-कैप, स्मॉल-कैप या मल्टी-कैप पोर्टफोलियो चुन सकते हैं. साथ ही आप किसी विशेष सेक्टर (जैसे—आईटी, फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर) या थीम (जैसे ईएसजी, वैल्यू, ग्रोथ) में भी निवेश कर सकते हैं. इससे आपको पोर्टफोलियो पर स्पष्ट नियंत्रण मिलता है और निवेश अधिक लक्षित होता है.

खर्चों की स्पष्टता

पीएमएस सर्विसेज में डिस्ट्रीब्यूशन चार्ज नहीं लिया जाता. निवेश केवल डायरेक्ट प्लान के जरिए होता है, जिससे अतिरिक्त कमीशन शुल्क नहीं जुड़ता. सेवा शुल्क, प्रदर्शन आधारित शुल्क और ट्रांजेक्शन शुल्क पहले से स्पष्ट होते हैं, जिससे निवेशक को कोई छुपा हुआ झटका नहीं लगता.

रिस्क मैनेजमेंट और सुरक्षा

PMS में जोखिम को नियंत्रित करने के लिए सुनियोजित रणनीतियां अपनाई जाती हैं. निवेशकों को यह जानकारी दी जाती है कि पोर्टफोलियो में कौन-कौन सी परिसंपत्तियां हैं. उनकी मौजूदा कीमतें क्या हैं? उसकी कुल वैल्यू कितनी है? लाभ-हानि की स्थिति क्या है? और, किस दिन कौन-सा लेन-देन हुआ? साथ ही, निवेशकों को यह सलाह भी दी जाती है कि कब निवेश करना है और कब निकासी उचित होगी.

सेबी द्वारा मजबूत रेगुलेशन

पीएमएस को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो इसकी सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है. सेबी ने पीएमएस प्रोवाइडर्स के लिए अनुभव, योग्यता और संचालन से जुड़ी कई सख्त शर्तें लागू की हैं. साथ ही, समय-समय पर नए नियम लाकर पीएमएस को और अधिक निवेशक-हितैषी बनाया जा रहा है.

पीएमएस किनके लिए उपयुक्त है?

  • पीएमएस उनके लिए उपयुक्त है, जिनके पास 50 लाख या उससे अधिक की निवेश राशि है.
  • वे लोग जो म्यूचुअल फंड से आगे जाकर अधिक नियंत्रण और पारदर्शिता चाहते हैं.
  • जो विशिष्ट सेक्टर/थीम में निवेश करने के इच्छुक हैं.
  • वे निवेशक जो पोर्टफोलियो में पेशेवर दृष्टिकोण की तलाश में हैं.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता बुढ़ापे में कैसे कटेगी जिंदगी? जान जाएगा एसबीआई का प्लान तो हर महीने कमाएगा 44,000

पीएमएस आपके लिए बन सकती है कुबेर का खजाना

अगर आप अपनी निवेश रणनीति को और भी पेशेवर, पारदर्शी और लक्षित बनाना चाहते हैं, तो पीएमएस आपके लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकती है. इसके तहत न केवल आप निवेश पर पूरा नियंत्रण रखते हैं, बल्कि एक विशेषज्ञ आपके लिए लगातार बाजार की निगरानी भी करता है. पीएमएस आपको निवेश की उस दिशा में ले जा सकती है, जहां आप सिर्फ रिटर्न नहीं कमाते, बल्कि निश्चितता और संतुलन के साथ संपत्ति भी बनाते हैं.

इसे भी पढ़ें: ये गायें हैं या हाथी? इन्हें देखकर भौंचक्के रह जाएंगे आप

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola