मिडिल ईस्ट की आग में झुलसा भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी के छूटे पसीने

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :24 Apr 2026 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Stock Market 24 April 2026

ग्लोबल तनाव से गिरा भारतीय शेयर बाजार (Photo: Freepik & ANI)

Indian Stock Market 24 April 2026: सेंसेक्स 600 अंक टूटकर नीचे आ गया है. वैश्विक तनाव और कच्चे तेल के 105 डॉलर के पार जाने से इन्वेस्टर्स में डर का माहौल है. जानें बाजार की इस गिरावट के पीछे के मुख्य कारण क्या है.

विज्ञापन

Indian Stock Market 24 April 2026: आज यानी 24 अप्रैल, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत काफी खराब रही है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों औंधे मुंह गिर गए. सेंसेक्स में करीब 600 अंकों की गिरावट देखी गई, वहीं निफ्टी भी फिसलकर 24,011 के स्तर पर आ गया. इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतें और इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ता तनाव है. 

क्यों बढ़ी इन्वेस्टर्स की बेचैनी?

कच्चे तेल की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं.  अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बंद होने की खबरों ने आग में घी डालने का काम किया है. हालांकि इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर 3 हफ्ते के लिए बढ़ गया है, लेकिन फिर भी इन्वेस्टर्स के मन से डर कम नहीं हो रहा है. इसी डर के चलते विदेशी ब्रोकरेज फर्म ‘HSBC’ और ‘JP Morgan’ ने भारतीय बाजार की रेटिंग घटा दी है. 

IT सेक्टर में गिरावट क्यों आई?

आज बाजार को नीचे खींचने में IT सेक्टर, खासकर Infosys का बड़ा हाथ रहा. इंफोसिस के मार्च तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, जिससे इन्वेस्टर्स में निराशा छाई और शेयरों की जमकर बिकवाली हुई. निफ्टी IT इंडेक्स आज सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले सेक्टर्स में शामिल रहा.

एशियाई बाजारों का क्या रहा हाल?

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. हालांकि, जापान के निक्केई में मामूली बढ़त देखी गई. अमेरिकी बाजार भी पिछले सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसका असर आज भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है. 

अब आगे क्या होगा?

बाजार के जानकारों का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. अब इन्वेस्टर्स की नजर रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और अदाणी ग्रीन जैसी बड़ी कंपनियों के आने वाले तिमाही नतीजों पर टिकी है, जो बाजार की अगली दिशा तय करेंगे. 

ये भी पढ़ें: शादी की शॉपिंग है बाकी? चेक करें 24 अप्रैल के सोने-चांदी के ताजा रेट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola