Meta के शेयरों में बड़ी गिरावट, टॉप 20 मूल्यवान कंपनियों से बाहर हुई मार्क जुकरबर्ग की कंपनी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Oct 2022 4:52 PM
मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा द्वारा तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद इसके शेयर लुढ़क गए हैं. कंपनी को साल 2022 की शुरुआत से ही अच्छे संकेत नहीं मिल रहे. हालात ऐसे हैं कि यह कंपनी अमेरिका की टॉप-20 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है.
Meta Share Down: फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम जैसे टॉप सोशल मीडिया ऐप्स के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा द्वारा तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद इसके शेयर लुढ़क गए हैं. कंपनी को साल 2022 की शुरुआत से ही अच्छे संकेत नहीं मिल रहे. इस साल कंपनी के शेयरों में गिरावट आयी ही है, इसके बाजार मूल्य में भी बड़ी कमी दर्ज की गई है. हालात ऐसे हैं कि यह कंपनी अमेरिका की टॉप-20 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है.
शेयरों में 25 प्रतिशत तक की गिरावट
मेटा के शेयरों में पिछले दिनों भारी गिरावट दर्ज की गई, और कंपनी के शेयर साल 2016 के स्तर पर आ गए. इसी हफ्ते आये मेटा के खराब तिमाही नतीजों के कारण कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई और यह अमेरिकी शेयर बाजार में 25 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. गुरुवार को मेटा के शेयर 100 डॉलर प्रति शेयर से भी नीचे चले गए. इससे कंपनी के निवेशकों के बीच घबराहट बढ़ गई है.
Also Read: FaceBook पर अचानक कम हो गए फॉलोअर्स? अकेले आप ही नहीं, मार्क जुकरबर्ग भी हैं इससे परेशान
मेटावर्स पूरी नहीं कर पाया उम्मीद
मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मेटावर्स की शुरुआत तो शानदार सोच के साथ की थी, लेकिन इसके नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आये. इससे कंपनी के निवेशकों का भरोसा भी लगातार कम हो रहा है. हाल ही में आये तिमाही नतीजों में कंपनी की कमाई और फायदा, दोनों में बड़ी कमी दर्ज की गई है. और इसके असर से गुरुवार को मेटा के शेयरों में 25 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. वर्तमान में मेटा की स्थिति की बात करें, तो कंपनी की वैल्यू में 70 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










