ePaper

अमेजन और सेल्सफोर्स में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की होगी छंटनी, कोरोना महामारी का बनाया जा रहा है बहाना

Updated at : 05 Jan 2023 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
अमेजन और सेल्सफोर्स में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की होगी छंटनी, कोरोना महामारी का बनाया जा रहा है बहाना

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा था कि वह करीब 18,000 लोगों की छंटनी करेगी. कंपनी के इतिहास में यह नौकरियों में यह सबसे बड़ी कटौती होगी. हालांकि, यह उसके 15 लाख लोगों के वैश्विक कार्यबल का एक छोटा हिस्सा है.

विज्ञापन

वाशिंगटन : ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और कारोबारी सॉफ्टवेयर विनिर्माता सेल्सफोर्स ने बड़े पैमाने पर छंटनी करने का ऐलान किया है. ये कंपनियां कोरोना महामारी का बहाना बनाकर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही हैं. इन कंपनियों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान काफी अधिक संख्या में हुई भर्तियों को अब कम करना चाह रही हैं.

अमेजन के सीईओ ने कर्मचारियों को भेजा संदेश

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा था कि वह करीब 18,000 लोगों की छंटनी करेगी. कंपनी के इतिहास में यह नौकरियों में यह सबसे बड़ी कटौती होगी. हालांकि, यह उसके 15 लाख लोगों के वैश्विक कार्यबल का एक छोटा हिस्सा है. अमेजन के सीईओ एंडी जैस्सी ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि अमेजन ने अनिश्चित और कठिन अर्थव्यवस्थाओं का पहले भी सामना किया है और आगे भी करती रहेगी. इन बदलावों से हमें मजबूत लागत ढांचे के साथ दीर्घकालिक अवसरों का पीछा करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि छंटनी का ज्यादातर असर कंपनी के अमेजन फ्रेश, अमेजन गो और मानव संसाधन तथा अन्य कार्यों को संभालने वाले पीएक्सटी संगठन पर पड़ेगा.

8 हजार कर्मचारियों को निकालेगी सेल्सफोर्स

वहीं, सेल्सफोर्स ने कहा कि वह अपने कार्यबल का 10 फीसदी यानी करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी. कंपनी के 23 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ी छंटनी है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा उन्हें करीब पांच महीने का वेतन, स्वास्थ्य बीमा, करियर संसाधन तथा अन्य लाभ दिए जाएंगे.

Also Read: Tata का बड़ा दांव, ई-कॉमर्स में अमेजन और फ्लिपकार्ट से ऐसे करेगी मुकाबला
कोरोना महामारी के दौरान की थी बड़े पैमाने पर भर्तियां

अमेजन और सेल्सफोर्स दोनों ने कहा कि छंटनी इसलिए की जा रही है, क्योंकि महामारी के दौरान उन्होंने बहुत बड़े पैमाने पर भर्तियां कर ली थीं. सेल्सफोर्स ने महामारी से ठीक पहले जनवरी 2020 में करीब 49,000 लोगों की भर्ती की थी. उसके आज के कार्यबल का आकार महामारी से पहले की तुलना में 50 फीसदी बड़ा है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola