ePaper

अदाणी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयरों में हुआ सुधार, बाजार का कारोबार स्थिर

Updated at : 07 Feb 2023 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Share market

share market

मंगलवार की सुबह बाजार खुलने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार का कारोबार पिछले सप्ताह के नुकसान से उबर गया. पिछले सप्ताह अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट की वजह से बाजार को काफी नुकसान उठाना पड़ा. घरेलू शेयर बाजार के दोनों संवेदी सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा.

विज्ञापन

मुंबई : एशियाई बाजारों के मजबूत संकेतों से घरेलू शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार से ही स्थिरता दिखाई दे रही है. मंगलवार की सुबह घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले और दिन भर के कारोबार में स्थिरता बरकरार रहने की संभावना है. इसका कारण यह है कि सोमवार से शुरू भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है और वे इसका इंतजार कर रहे हैं. इस बीच, अदाणी ग्रुप के शेयरों में सुधार भी देखा गया.

मंगलवार की सुबह बाजार खुलने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार का कारोबार पिछले सप्ताह के नुकसान से उबर गया था. पिछले सप्ताह अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट की वजह से बाजार को काफी नुकसान उठाना पड़ा. घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में स्थिरता की वजह से मंगलवार की सुबह के कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज, ग्रेविटा, ट्राई टर्बाइन, अदाणी ट्रांसमिशन, और बीएसएल इंटरनेशलन सर्विसेज के शेयरों में बढ़त देखी गई. हालांकि, लॉयड स्टील, एटीजीएल, अदाणी पावर, बालमाइन्स और मोल्ड-टेक पैकेजिंग के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

अदाणी ग्रुप के इन शेयरों में बढ़त

अदाणी ग्रुप की फर्मों में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार की सुबह 21.20 रुपये या 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 1,593.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जबकि अदाणी पोर्ट्स का शेयर 4.50 रुपये या फिर 0.83 फीसदी बढ़कर 549.80 रुपये पर पहुंच गया. अदाणी विल्मर का शेयर 14.40 रुपये या 3.79 फीसदी की तेजी के साथ 393.60 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 62.80 रुपये या 5 फीसदी की तेजी के साथ 1,319.25 रुपये पर पहुंच गया.

Also Read: Adani Group News : गिरवी रखे शेयरों को छुड़ाने के लिए 111.4 करोड़ डॉलर का समय-पूर्व भुगतान करेगा अदाणी ग्रुप
जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच चाहता है विपक्ष

उधर, मंगलवार को अदाणी मुद्दे पर चर्चा को लेकर संसद में भी गतिरोध जारी रहा. हालांकि, विपक्ष की ओर से की गई बैठक में संसद की कार्यवाही में शामिल होने का फैसला किया गया है. विपक्ष अदाणी मुद्दे की जांच संयुक्त संसदीय समिति या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग कर रहा है. इसके साथ ही, वह संसद में चर्चा के साथ ही सरकार से इस मुद्दे पर जवाब चाहता है. कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि आज हुई विपक्षी दलों की बैठक में ज्यादातर पार्टियों ने फैसला किया कि वे संसद की कार्यवाही में भाग लेंगे और ‘अदाणी महाघोटाले’ की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग उठाते रहेंगे.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola