कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में बाजार की चाल सुस्त, सेंसेक्स में 0.12 फीसदी गिरावट दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2021 10:33 AM
मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में 1223 शेयरों में तेजी आई, जबकि 642 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार की चाल सुस्त दिखाई दे रही है. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 72.08 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 59,227.24 अंकों के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की निफ्टी 23 अंक यानी 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,668.30 के स्तर पर दिखाई दिया.
मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में 1223 शेयरों में तेजी आई, जबकि 642 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बीते सप्ताह 1,282.89 अंक या 2.13 फीसदी नीचे आया.
इसके साथ ही, दिग्गज शेयरों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान रिलायंस, मारुति, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले.
वहीं, एलएंडटी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, एसबीआई, डॉक्टर रेड्डी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले.
बता दें कि इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था. सेंसेक्स 294.90 अंक या 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 59060.48 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी 83.80 अंकों या 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 17615.80 के स्तर पर खुला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










