लॉकडाउन की अनिश्चितता में बाजार ने गंवाई बढ़त, चिंता में सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 May 2020 5:25 PM

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर बाजार में लौटी रौनक. फाइल फोटो

बीएसई सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवा और यह 63 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ. देश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच आगे चलकर लॉकडाउन उपायों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गयी.

विज्ञापन

मुंबई : बीएसई सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवा और यह 63 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ. देश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच आगे चलकर लॉकडाउन उपायों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गयी. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 414.11 अंक तक चढ़ गया था. अंत में यह 63.29 अंक या 0.21 फीसदी के नुकसान से 30,609.30 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.20 अंक या 0.11 फीसदी के नुकसान से 9,029.05 अंक पर बंद हुआ.

Also Read: एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी से 114 अंक चढ़ा सेंसेक्स

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक छह फीसदी टूट गया. टीसीएस, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भी नुकसान में रहे. वहीं, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और आईटीसी में लाभ दर्ज हुआ.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ खुलने के बाद बाजार नकारात्मक रुख के साथ लगभग स्थिर बंद हुआ.

अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और धीरे-धीरे वैश्विक अर्थव्यवस्था खुलने के बीच दुनिया के अन्य बाजारों का रुख सकारात्मक था. उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इससे लॉकडाउन को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन रही है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,45,380 हो गयी है. अब तक यह महामारी 4,167 लोगों की जान ले चुकी है. वैश्विक स्तर पर इस वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 54.95 लाख पर पहुंच गया है.

अन्य एशियाई बाजारों में चीन में शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय बढ़त के साथ बंद हुए. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार 1.76 फीसदी तक के लाभ में थे.

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 36.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ 75.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola