गेहूं-धान खरीद पर बढ़ा कमीशन, बिचौलियों और समितियों को राहत

सहकारी समितियों को भी फायदा (फोटो- X)
Mandi commission Rates: सरकार ने गेहूं और धान की खरीद पर बिचौलियों और सहकारी समितियों का कमीशन बढ़ा दिया है. यह फैसला रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 से लागू होगा, जिससे खरीद प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी.
Mandi commission Rates : सरकार ने किसानों से गेहूं और धान की खरीद से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत दी है. अब बिचौलियों और सहकारी समितियों को मिलने वाला कमीशन बढ़ा दिया गया है. यह नया फैसला Food Corporation of India और राज्यों की सिफारिशों के बाद लिया गया है और यह रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 से लागू होगा.
कितना बढ़ा कमीशन ?
सरकार के नए फैसले के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में बिचौलियोंका कमीशन बढ़ाया गया है.
पंजाब और हरियाणा में गेहूं खरीद पर कमीशन ₹46 से बढ़ाकर ₹50.75 प्रति क्विंटल कर दिया गया है
राजस्थान में यह ₹41.40 से बढ़कर ₹45.67 प्रति क्विंटल हो गया है
धान (पैडी) की खरीद पर कमीशन ₹45.88 से बढ़ाकर ₹50.61 प्रति क्विंटल कर दिया गया है
यानी अब खरीद प्रक्रिया में शामिल लोगों को पहले से ज्यादा पैसा मिलेगा.
सहकारी समितियों को भी फायदा
- सिर्फ बिचौलियोंही नहीं, बल्कि सहकारी समितियों को भी राहत दी गई है.
- गेहूं खरीद पर कमीशन ₹27 से बढ़कर ₹29.79 प्रति क्विंटल हो गया है
- धान खरीद पर यह ₹32 से बढ़कर ₹35.30 प्रति क्विंटल कर दिया गया है
- इससे इन संस्थाओं को भी काम करने में आसानी होगी.
सरकार ने यह भी साफ किया है कि अगर खरीद आधुनिक गोदामों में होती है, तो वहां कमीशन कम मिलेगा. ऐसे मामलों में मंडियों के मुकाबले सिर्फ 50% ही कमीशन दिया जाएगा.
क्यों लिया गया यह फैसला ?
सरकार का कहना है कि यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि खरीद व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और इससे जुड़े सभी लोगों को सही भुगतान मिल सके. दरअसल, कई राज्यों ने कमीशन बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद एक कमेटी बनाकर पूरे सिस्टम की समीक्षा की गई और फिर यह फैसला लिया गया.
Also Read: गैस संकट से ठप हुआ मोरबी का सिरेमिक इंडस्ट्री, सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










