Saving Tips: पैसा चलता है मगर कैसे? कोई नहीं जानता, आज ही जान लें चलाने का तरीका

Updated:
विज्ञापन

Saving Tips

Saving Tips: पैसा कमाने से ज्यादा उसे सही से चलाना जरूरी है. बजट बनाएं, 50-30-20 रूल अपनाएं, बचत और निवेश करें, वित्तीय लक्ष्य तय करें, समझदारी से कर्ज लें और वित्तीय शिक्षा लें. स्मार्ट प्लानिंग से पैसा बढ़ाएं और भविष्य को सुरक्षित बनाएं.

विज्ञापन

Saving Tips: भइया, पैसा बड़ी अजीब चीज़ है. कमाने में पसीना छूट जाता है, खर्च करते वक्त हाथ कांपते हैं और जब खत्म हो जाता है तो रोना आ जाता है. लेकिन असली खेल यही है. पैसा सिर्फ कमाने से कुछ नहीं होगा, उसे सही से चलाना भी आना चाहिए. तो चलिए, आज सीखते हैं पैसे को संभालने और बढ़ाने के कुछ देसी, मगर धांसू तरीके.

बजट बनाना और खर्चों की योजना बनाना

भइया, बिना बजट के पैसा संभालना ऐसा ही है जैसे बिना ब्रेक की गाड़ी चलाना. महीने की सैलरी आई नहीं कि खर्चे कतार में लग जाते हैं. EMI, बिजली बिल, बच्चों की फीस, और फिर आते हैं मनमौजी खर्चे.

तो करना क्या है?

  • सबसे पहले, खर्चों की लिस्ट बनाओ. जरूरी और गैरजरूरी खर्चों को अलग करो.
  • 50-30-20 रूल अपनाओ. 50% जरूरी खर्चों के लिए, 30% ऐश-मौज के लिए और 20% बचत के लिए रखो.
  • हर महीने खर्चों का हिसाब रखो, नहीं तो सैलरी कब आई और कब गई, पता भी नहीं चलेगा.

बचत और निवेश का महत्व

अब भाई, हर महीने कुछ न कुछ बचाना ज़रूरी है, वरना ज़िंदगी के झटके संभालने मुश्किल हो जाएंगे. सेविंग अकाउंट में थोड़े पैसे रखना अच्छा है, लेकिन इससे पैसे नहीं बढ़ेंगे. निवेश करना सीखो. फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट और PPF जैसे ऑप्शन को समझो. गोल्ड और रियल एस्टेट भी लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के बढ़िया ऑप्शन हैं.

फाइनेंशियल गोल

अगर कोई गोल ही नहीं, तो पैसे का करेंगे क्या? अगले 5-10 साल के टार्गेट सेट करो. घर खरीदना है, बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट प्लान या विदेश घूमने जाना है. हर महीने एक तय रकम निवेश करो, जिससे भविष्य में आराम से रह सको.

कर्ज से बचो, मगर समझदारी से

कर्ज लेना गलत नहीं, लेकिन सोच-समझकर लेना चाहिए. क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल मत करो, नहीं तो ब्याज में लुट जाओगे. होम लोन या एजुकेशन लोन समझदारी से लो, क्योंकि ये फ्यूचर इन्वेस्टमेंट हैं. पर्सनल लोन से बचें. ऊंचा ब्याज और सिरदर्द अलग से.

वित्तीय शिक्षा ज़रूरी है

अगर पैसे का सही ज्ञान नहीं, तो सारा खेल बिगड़ सकता है. फाइनेंस से जुड़ी किताबें पढ़ो, यूट्यूब पर फाइनेंशियल गुरु को फॉलो करो, और सही जगह इन्वेस्ट करो. स्मार्ट बनो, पैसा कमाने से ज्यादा, उसे बढ़ाने का हुनर सीखो. तो भइया, पैसा चलाना सीख लिया? अब समझदारी से खेलो और फ्यूचर सिक्योर करो.

Also Read: Scuess Story: एक ठेकेदार आलू से पीट रहा पैसा, तरीका जानकर आप भी जपने लगेंगे उसके नाम की माला

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola