ePaper

कौन हैं मधुर बजाज, जो अपने पीछे छोड़ गए अरबों की दौलत?

Updated at : 11 Apr 2025 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Madhur Bajaj Net Worth

नहीं रहे बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज.

Madhur Bajaj Net Worth: मधुर बजाज, बजाज समूह के वरिष्ठ उद्योगपति और बजाज ऑटो के उपाध्यक्ष थे. उनके निधन से उद्योग जगत को गहरा झटका लगा है. उन्होंने सामाजिक कार्यों और ग्रामीण विकास में भी अहम योगदान दिया. बजाज परिवार की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही. वे करोड़ों की संपत्ति छोड़कर गए हैं.

विज्ञापन

Madhur Bajaj Net Worth: बजाज ऑटो लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में निधन हो गया. वे 63 वर्ष के थे. कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बजाज ग्रुप के मानद चेयरमैन राहुल बजाज के चचेरे भाई मधुर बजाज को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिन पहले उन्हें ‘स्ट्रोक’ भी हुआ था. सूत्रों ने बताया कि मधुर बजाज ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली.

मधुर बजाज की पारिवारिक पृष्ठभूमि और करियर

मधुर बजाज, स्वतंत्रता सेनानी और बजाज ग्रुप के संस्थापक जमनालाल बजाज के पोते थे. उन्होंने बजाज ऑटो में उपाध्यक्ष और गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कई वर्षों तक योगदान दिया. उनकी शिक्षा सिडेनहैम कॉलेज, मुंबई से कॉमर्स में स्नातक और स्विट्जरलैंड के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IIMD) से एमबीए की डिग्री हासिल की थी.

मधुर बजाज की संपत्ति और निवेश

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में मधुर बजाज की कुल संपत्ति लगभग 4.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 35,000 करोड़ रुपये थी. मार्च 2025 तक उनके पास सार्वजनिक रूप से 8 कंपनियों के शेयर थे, जिनकी कुल कीमत करीब 2,890 करोड़ रुपये थी.​

बजाज परिवार की उत्तराधिकार योजना

बजाज परिवार ने अपनी संपत्ति को युवा पीढ़ी को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की थी. इसमें मधुर बजाज और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों के बीच शेयरों की अदला-बदली शामिल थी, जिससे परिवार के भीतर ही स्वामित्व संरचना को दोबारा व्यवस्थित किया गया.

इसे भी पढ़ें: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड को पाकिस्तानी सेना देती थी पैसा, अब एनआईए उगलवाएगी असली राज

उद्योग जगत में योगदान

मधुर बजाज ने बजाज ऑटो के औरंगाबाद प्लांट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता के कारण कंपनी ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई.

इसे भी पढ़ें: ब्लैकरॉक बना अदाणी ग्रुप के 750 मिलियन डॉलर के बॉन्ड का सबसे बड़ा निवेशक

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola