ePaper

LPG Price Hike/ Subsidy News : रसोई गैस से जुड़ी आई ये बड़ी खबर, सब्सिडी को लेकर जानें कुछ खास

Updated at : 02 Jun 2021 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Price Hike/ Subsidy News : रसोई गैस से जुड़ी आई ये बड़ी खबर, सब्सिडी को लेकर जानें कुछ खास

Kolkata: A worker loads an LPG cylinder onto a truck for delivery, in Kolkata, Tuesday, March 02, 2021. LPG prices have gone up by Rs 125 per 14.2-kg cylinder since the beginning of February. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI03_02_2021_000114B)

LPG Price Hike/ LPG subsidy latest updates : आज यानी 1 जून को अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है. यदि आपको याद हो तो मई में भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव कंपनी की ओर से नहीं किया गया था. गैस सब्सिडी के बारे में आप कैसे पता कर सकते है…हम आपको कुछ स्टेप में गैस सब्सिडी का पैसा अकाउंट में आ रहा है या नहीं पता करने का तरीका बताते हैं… lpg price today in delhi, LPG Price Today, lpg price in up, lpg gas latest rate, LPG cylinder subsidy status, how to check gas subsidy status online

विज्ञापन

LPG Price Hike/ Subsidy News : यदि आप रसोई गैस उपभोक्ता हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 1 जून को अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है. यदि आपको याद हो तो मई में भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव कंपनी की ओर से नहीं किया गया था.

यहां चर्चा कर दें कि अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती करने का काम किया गया था. आज यानी एक जून को दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर करने का काम किया गया. राजधानी में 15 फरवरी को कीमत बढ़ाकर 769 रुपये कर दिया गया था. इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये करने का काम कंपनी की ओर से किया गया. मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया था.

यदि आपको पता हो तो तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करने का काम करती है. इसलिए एक जून 2021 से देशभर में सिलिंडर की कीमत घट या बढ़ने के कयास लगाये जा रहे थे. आप यदि रसोई गैस सिलिंडर की कीमत जानना चाहते हैं तो सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएं. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करने का काम करती है. https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx ये वो लिंक है जिसपर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक करने में सक्षम है.

Also Read: Aadhaar Card Updates : आधार रखने वालों के लिए बड़ी खबर, बंद हुई यह सर्विस, जानना आपके लिए है जरूरी
सब्सिडी को लेकर जानें ये बात

यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपकोवेबसाईट पर जाकर फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं.इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह कराने का काम करें.यही नहीं 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं.

क्यों रुक सकती है सब्सिडी जानें

अगर आपको LPG पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल रही है तो इसकी वजह आधार लिंक (LPG Aadhaar Linking) न होने हो सकता है. राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय की गई है. जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं भेजी जाती है. गौर हो कि10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर जोडा जाता है. रसोई गैस की सब्सिडी से जुड़ी तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola