महिलाओं की बल्ले-बल्ले! बिना ब्याज 5 लाख रुपए लेकर शुरू करें अपना बिजनेस, जाने आवेदन करने का तरीका
Lakhpati Didi Yojana 2026: महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ‘लखपति दीदी योजना’ गेम-चेंजर साबित हो रही है. इस स्कीम के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन और बेहतरीन ट्रेनिंग दी जा रही है.
Lakhpati Didi Yojana 2026: आज की नारी अब सिर्फ चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं है वह डेयरी से लेकर छोटे उद्योगों तक में अपनी धाक जमा रही है. महिलाओं के इसी हौसले को आर्थिक मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ‘लखपति दीदी योजना’ चला रही है. इस स्कीम के जरिए उन महिलाओं का सपना सच हो रहा है, जो पैसों की कमी की वजह से अपना कारोबार शुरू नहीं कर पा रही थीं.
बिना किसी बोझ के बढ़ें आगे
लखपति दीदी योजना की सबसे क्रांतिकारी बात यह है कि इसमें 5 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज (Interest-Free) के मिलता है. आमतौर पर बैंक से कर्ज लेने पर भारी ब्याज देना पड़ता है, लेकिन इस योजना में ब्याज का पूरा खर्च सरकार खुद उठाती है. इससे महिलाओं को अपना काम जमाने और मुनाफा कमाने में मदद मिलती है.
किसे मिलेगा स्कीम का लाभ?
इस योजना का फायदा उठाने के लिए सरकार ने कुछ आसान पात्रता शर्तें रखी हैं:
- आवेदक महिला का किसी सक्रिय स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा होना जरूरी है.
- इस योजना का लाभ 18 साल से लेकर 50 साल तक की महिलाएं ले सकती हैं.
- लोन देने के साथ-साथ सरकार महिलाओं को फ्री में बिजनेस ट्रेनिंग भी देती है, ताकि वे अपने हुनर को एक सफल व्यापार में बदल सकें.
इन क्षेत्रों में शुरू करें अपना काम
महिलाएं इस मदद का इस्तेमाल हस्तशिल्प, अचार-पापड़ उद्योग, सिलाई, डेयरी, मशरूम की खेती या किसी भी सर्विस सेक्टर के स्टार्टअप के लिए कर सकती हैं. सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला की सालाना कमाई कम से कम 1 लाख रुपये हो, ताकि वे सही मायनों में ‘लखपति दीदी’ बन सकें.
ऐसे करें अप्लाई
इस योजना का हिस्सा बनने के लिए महिलाएं अपने ब्लॉक या जिला स्तर पर मौजूद स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जा सकती हैं. इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्रालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी मौजूद है. आवेदन के समय एक छोटा सा ‘वर्क प्लान’ देना होता है कि आप किस तरह का रोजगार शुरू करना चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










