Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त जारी, लाभार्थी ऐसे करें लिस्ट में नाम चेक

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के जरिए 1553 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की.
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 10 फरवरी को मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपये की 21वीं किस्त ट्रांसफर करने की घोषणा की. इस योजना के तहत जारी होने वाली किस्त से इन लाभार्थियों के खातों में कुल 1553 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस योजना को पिछले 2023 मई में शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा शुरू किया गया था और इसके तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को शुरू में 1000 रुपये की सहायता दी जाती थी. बाद में, यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति माह कर दी गई. इससे महिलाओं को हर साल 15,000 रुपये मिलते हैं, जो उनके आर्थिक स्तर को सुधारने में मदद करता है.
पात्रता और नियम
लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ खास शर्तों को पूरा करना होता है. इस योजना के तहत, महिलाओं का परिवार सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाला होना चाहिए और परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता हो. इसके अलावा, परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा भूमि या ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए. यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उसे भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी.
सहायता का प्रभाव
इस योजना का प्रभाव न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर पड़ा है, बल्कि इससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार आया है. इसके माध्यम से महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने में आसानी हुई है और वे अब ज्यादा आत्मनिर्भर महसूस करती हैं. इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के तहत भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं.
कैसे चेक करें अपना नाम लिस्ट में
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं.
- वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” का विकल्प चुने.
- दूसरे पेज पर जाने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें.
- फिर, कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा.
- मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें.
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद, “सर्च” पर क्लिक करें और आपके भुगतान की स्थिति दिखाई देगी.
Also Read : सिर्फ ₹199 में कपड़े ला रहे हैं मुकेश अंबानी, Zudio को लगा तगड़ा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










