मच्छर भगाने से लेकर नहाने तक का बढ़ा खर्च, Godrej के कई प्रोडक्ट्स हुए महंगे

Godrej Consumer Products ने Good Knight, HIT और Cinthol समेत कई प्रोडक्ट्स महंगे कर दिए हैं. जानिए नई कीमतें, बढ़ोतरी की वजह और इसका आप पर क्या असर होगा.
अगर आप Good Knight, HIT या Cinthol जैसे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. NDTVProfit के रिपोर्ट के अनुसार, Godrej Consumer Products Ltd (GCPL) ने जुलाई में अपने कुछ घरेलू कीटनाशक और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. इससे पहले भी कंपनी अप्रैल और जून में कुछ प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा चुकी थी. इन बढ़ी हुई कीमतों का असर सीधे रोजमर्रा के घरेलू बजट पर पड़ सकता है.
किन प्रोडक्ट्स के दाम बढ़े?
कंपनी ने अलग-अलग कैटेगरी में चुनिंदा प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं. नई कीमतें इस तरह हैं:
| प्रोडक्ट | पुरानी कीमत | नई कीमत | बढ़ोतरी |
| Good Knight Liquid 45 ml | ₹85 | ₹90 | 5.9% |
| Black HIT 650 ml | ₹310 | ₹350 | 12.9% |
| Cinthol Soap (75g × 4) | ₹95 | ₹105 | 10.5% |
इसके अलावा, जून में Good Knight Liquid 60 ml की कीमत ₹110 से बढ़ाकर ₹115 कर दी गई थी. वहीं, इस साल अप्रैल और जून में Red HIT और Black HIT 200 ml पैक की कीमत भी ₹110 से बढ़ाकर ₹125 कर दी गई थी.
आखिर कंपनी बार-बार दाम क्यों बढ़ा रही है?
GCPL ने अपने चौथी तिमाही के नतीजों के दौरान कहा था कि कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही है. खासकर पाम ऑयल से जुड़े इनपुट, कच्चे तेल से बनने वाले केमिकल और पैकेजिंग मटेरियल महंगे होने से कंपनी पर लागत का दबाव बढ़ा है. कंपनी का अनुमान है कि इन वजहों से उसकी लागत में 6% से 9% तक का इजाफा हो सकता है. इसी असर को कम करने के लिए कंपनी चुनिंदा प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने, लागत बचाने और दूसरे खर्चों में कटौती जैसे कदम उठा रही है.
कंपनी के लिए कौन-से प्रोडक्ट्स सबसे अहम हैं?
भारत GCPL का सबसे बड़ा बाजार है और कंपनी की कुल कमाई में इसकी हिस्सेदारी 63.3% है.
- Household Insecticide बिजनेस कंपनी की कुल कमाई का 22% हिस्सा लाता है.
- इस कैटेगरी में Good Knight की हिस्सेदारी करीब 90% और HIT की करीब 10% है.
- घरेलू कीटनाशक बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 60% बताई गई है.
- वहीं Soaps बिजनेस कुल रेवेन्यू का 18% योगदान देता है.
- Cinthol अकेले सोप्स पोर्टफोलियो का 37% हिस्सा है, जो कंपनी की कुल कमाई का करीब 6.7% बनता है.
ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले कंपनियां बढ़ाएंगी दाम, टूथपेस्ट से लेकर पेंट और टायर तक हो सकते हैं महंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौम्या शाहदेव
सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










