ePaper

छोटी एसआईपी का बड़ा कमाल, मात्र 250 रुपये में कर देगी सबको मालामाल

Updated at : 21 Mar 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
SBI Mutual Fund

SBI Mutual Fund

Choti SIP: कोटक म्यूचुअल फंड की Choti SIP योजना से सिर्फ 250 रुपये प्रति माह में निवेश शुरू करें. यह खासतौर पर नए निवेशकों के लिए है, जो छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं. SIP के जरिए कंपाउंडिंग का फायदा उठाएं और लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

Choti SIP: छोटी बचत से मोटी कमाई करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है. वह यह है कि कोटक म्यूचुअल फंड ने गुरुवार को Choti SIP सर्विस लॉन्च की है. इससे निवेशक सिर्फ 250 रुपये प्रतिमाह से म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं. यह योजना SEBI और AMFI की हाल ही में पेश की गई Small Ticket SIP पहल का हिस्सा है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करना है.

Choti SIP: छोटे निवेश से बड़े फंड का निर्माण

  • न्यूनतम निवेश: 250 रुपये प्रति माह
  • निवेश की अवधि: कम से कम 60 महीने
  • भुगतान विकल्प: NACH या UPI ऑटो-पे
  • निवेश का तरीका: केवल ग्रोथ ऑप्शन

Choti SIP के फायदे

  • कम राशि से शुरुआत: सिर्फ 250 रुपये में निवेश शुरू करें
  • लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा
  • मासिक निवेश से बड़ा फंड तैयार करें
  • बैंक या म्यूचुअल फंड में पहले निवेश न करने वालों के लिए खास अवसर

क्या कहती है कंपनी

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (KMAMC) के एमडी नीलेश शाह ने बताया कि भारत की 140 करोड़ की आबादी में से केवल 5.4 करोड़ लोग ही म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. Choti SIP खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं और छोटी राशि से शुरुआत कर बड़ा फंड बनाना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: डायरेक्ट टैक्स वसूलने में आयकर विभाग की फुल रही हैं सांसें, पार्लियामेंटरी कमेटी के सामने रोया दुखड़ा

Kotak Mutual Fund का विस्तार और सेवाएं

कोटक म्यूचुअल फंड भारत के 96 शहरों में 104 ब्रांच के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है. 31 दिसंबर 2024 तक, कंपनी के पास 70.43 लाख से अधिक यूनिक फोलियो हैं. Choti SIP के जरिए अब छोटे निवेशक भी अपने भविष्य की मजबूत वित्तीय योजना बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: टैक्स बचाने का आखिरी मौका! 31 मार्च से पहले कर लें जरूरी निवेश, वरना नहीं मिलेगी छूट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola