Coronavirus Lockdown : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के निशाने पर बड़े टैक्स पेयर्स, बकाया वसूली के लिए जा सकता है फोन या मेल

Updated at : 30 Mar 2020 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के निशाने पर बड़े टैक्स पेयर्स, बकाया वसूली के लिए जा सकता है फोन या मेल

आयकर विभाग ने देशभर में काम करने वाले अपने अधिकारियों से कहा है कि वह बड़े करदाताओं के साथ संपर्क में रहें और उन्हें बकाया कर वसूली के लिये फोन अथवा ईमेल करते रहें.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने देशभर में काम करने वाले अपने अधिकारियों से कहा है कि वह बड़े करदाताओं के साथ संपर्क में रहें और उन्हें बकाया कर वसूली के लिये फोन अथवा ईमेल करते रहें. हालांकि, सरकार ने पिछले सप्ताह ही कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए कर भुगतान और रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को तीन महीने की छूट दी है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) आयकर आयुक्त (समन्वय एवं व्यवस्था) राकेश गुप्ता ने पिछले सप्ताह ही फील्ड में काम करने वाले अपने अधिकारियों से बड़े करदाताओं पर बकाया कर की वसूली को लेकर किये गये प्रयासों के बारे में दैनिक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. अधिकारियों को भेजे मैसेज में कहा गया है कि कोरोना वायरस के फैलने के बीच ज्यादातर अधिकारी घर से ही काम कर रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे से जुड़ी मौजूदा दुनिया में काम लगातार आगे बढ़ाया जा सकता है.

गुप्ता ने अपने मैसेज में लिखा है कि हालांकि, अधिकारियों को उनके सांवधिक कार्य के लिए आयकर व्यावसायिक एप्पलीकेशन (आईटीबीए) प्लेटफॉर्म उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके बावजूद बड़े करदाताओं के साथ टेलीफोन से अथवा इलेक्ट्रानिक साधनों के जरिये लंबित आयकर की वसूली के लिए बात की जा सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह ही 2018- 19 की आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को तीन महीने आगे बढ़ाने के साथ ही अग्रिम कर देरी से भरने, स्व: आकलन आधारित कर, नियमित कर, स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस), प्रतिभूति कारोबार कर आदि की समय सीमा को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. इसके कुछ ही दिन बाद कर अधिकारियों को यह संदेश भेजा गया है.

आयकर आयुक्त के इस निर्देश को लेकर कर अधिकारी असहज महसूस कर रहे हैं. उन्होंने इसको लेकर सीबीडीटी चेयरमैन को पत्र लिखा है. आयकर कर्मचारियों और आयकर राजपत्रित अधिकारियों (आईआरएस) के संघ की संयुक्त संस्था ने एक पत्र भेजकर इस मामले में आश्चर्य जताया है. एक तरफ, जब वित्त मंत्री ने विभिन्न अनुपालनों को लेकर समयसीमा में विस्तार दिया है. यहां तक कि विवाद समाधान योजना विवाद से विश्वास की समयसीमा भी बढ़ा दी गयी है, तब ऐसे समय करदाताओं पर कर भुगतान के लिए जोर देने का निर्देश देना आश्चर्यजनक है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola