Aadhaar Card: क्या आपके आधार नंबर का कोई कर रहा है मिसयूज? ऐसे चेक करें हिस्ट्री, यहां कर सकते हैं शिकायत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Feb 2023 2:12 PM
हीं आपका आधार किसी गलत हाथों में तो नहीं आ गया है. अगर आपका आधार किसी गलत हाथों में पड़ा जाता है तो वो इसका दुरुपयोग भी कर सकता है. ऐसे में अगर आपको भी जानना है कि कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं पड़ गया है.
Aadhaar Card: आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है. इसके बिना कई ऐसे काम है जो पूरे नहीं हो सकते हैं. इसकी क्या महत्ता है वो इसी से समझ आ जाती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर बच्चों के स्कूल में दाखिले तक के लिए आधार की जरूरत होती है. आपको बैंक में खाता खुलवाना हो या नया सिम कार्ड लेना हो, आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी. ऐसे में इसकी अहमियत को समझा जा सकता है.
कही गलत हाथों में तो नहीं आपका आधार: ऐसे में एक सवाल उठता है कि कहीं आपका आधार किसी गलत हाथों में तो नहीं आ गया है. अगर आपका आधार किसी गलत हाथों में पड़ा जाता है तो वो इसका दुरुपयोग भी कर सकता है. ऐसे में अगर आपको भी जानना है कि कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं पड़ गया है. अगर आपको इसका शक है तो आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन इसकी जांच कर सकते हैं.
कैसे चेक करें आधार कार्ड की हिस्ट्री: अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड का कब-कब इस्तेमाल हुआ है तो आप इसके हिस्ट्री से यह बात बड़े आराम से पता कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें. यह आपको आधार सर्विसेज के नीचे आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें. इसके बाज आप आधार नंबर और सुरक्षा कोड को दर्ज कर दें. अब आप सेंड ओटीपी पर क्लिक कर दें.
अब आपके आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को दर्ज कर सबमिट पर क्लिक कर दें. इसके बाद जो-जो जानकारियों जैसे ऑथेंटिकेशन टाइप, डेट रेंज और ओटीपी मांगी जा रही है उसे भर दें. इसके बाद वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक कर दें. क्लिक करते ही आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी, जिसमें पिछले 6 महीने में आधार का इस्तेमाल कब और कहां किया गया, इस बारे में जानकारी दी जाएगी.
यहां कर सकते हैं शिकायत: अगर हिस्ट्री चेक करते समय आपको लगता है कि आपकी जानकारी के बाहर आपके आधार नंबर का इस्तेमाल किया गया है तो आप इसकी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के लिए आप टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं. या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा, https://resident.uidai.gov.in/file-complaint लिंक पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










