ePaper

भारतीय रेलवे ने क्या 31 मार्च तक रद्द की सभी ट्रेनें? जानें इस खबर की सच्चाई पर रेल मंत्रालय ने क्या कहा

Updated at : 15 Mar 2021 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने क्या 31 मार्च तक रद्द की सभी ट्रेनें? जानें इस खबर की सच्चाई पर रेल मंत्रालय ने क्या कहा

Indian Railways IRCTC News Latest Updates सोशल मीडिया पर आजकल एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 31 मार्च तक सभी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. हालांकि, रेल मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. दरअसल, कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन के साथ ही विभिन्न प्रकार की पाबंदियां लगाई जा रही हैं. इस कड़ी में सोशल मीडिया पर ट्रेनों के कैंसिल (Trains Cancelled) होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है. 

इन सबके बीच, खबर की सच्चाई को लेकर भारतीय रेलवे स्पष्ट करते हुए कहा है कि 31 मार्च तक ट्रेनों को रद्द किए जाने से जुड़ा कोई निर्णय नहीं लिया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी प्रेस इंफॉरमेशन ब्यूरो (PIB) ने ट्रेनों के रद्द होने से जुड़ी वायरल खबर का फैक्ट चैक करते हुए इसका खंडन किया है.

पीआईबी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी साझा किया है और कहा, एक खबर में दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. यह खबर पुरानी है. रेल मंत्रालय ने 31 मार्च, 2021 तक ट्रेनें रद्द करने का यह फैसला नहीं लिया है. इस पुरानी खबर को गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है.

गौर हो कि इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ट्रेन में यात्रा के दौरान सोने वाले यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूलने की भी बात कही जा रही थी. इस खबर का भी पीआईबी ने खंडन करते हुए ट्वीट कर कहा था कि ट्रेन में नींद लेकर सफर करने वाले यात्रियों से 10 फीसदी अधिक किराया वसूलने का दावा भ्रामक है. रेल मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.

Also Read: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक्शन में पीएम मोदी, मुख्यमंत्रियों के साथ 17 मार्च को करेंगे बैठक

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola