कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक्शन में पीएम मोदी, मुख्यमंत्रियों के साथ 17 मार्च को करेंगे बैठक

PM Modi Review Meeting Coronavirus In India Latest Updates देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और वैक्सीनेशन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 मार्च को एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और वैक्सीनेशन पर जोर देने की बातों को लेकर चर्चा करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों से कोरोना के खिलाफ अबतक की लड़ाई और वैक्सीनेशन अभियान पर फीडबैक भी लेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लेंगे. गौर हो कि बीते दिनों देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से प्रकाश में आए है. जहां कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर तेजी से गहराता जा रहा है. ऐसे में पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही को बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है.
इन सबके बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,13,85,339 हो गई है. वहीं, कोरोना के चलते 118 नई मौतें भी हुई हैं. जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,725 हो गई है. जबकि, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,19,262 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,07,352 है. देश में कुल 2,99,08,038 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए