ePaper

IRCTC News : आईआरसीटीसी की टूरिस्ट ट्रेनों में पैसेंजरों का टोटा, बुकिंग कम होने पर रद्द करनी पड़ी गाड़ी

Updated at : 27 Oct 2020 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC News : आईआरसीटीसी की टूरिस्ट ट्रेनों में पैसेंजरों का टोटा, बुकिंग कम होने पर रद्द करनी पड़ी गाड़ी

IRCTC News Updates : कोरोना महामारी (Corona pandemic) की वजह से देश में पैदा हुई विकट स्थिति से भारतीय रेलवे (Indian Railways) उबर नहीं पा रहा है. कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) के बाद अनलॉक की प्रक्रिया (Process of unlock) शुरू होने तक करीब सात महीनों तक ट्रेनों का परिचालन बंद होने का अब धीरे-धीरे असर दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

IRCTC News Updates : कोरोना महामारी (Corona pandemic) की वजह से देश में पैदा हुई विकट स्थिति से भारतीय रेलवे (Indian Railways) उबर नहीं पा रहा है. कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) के बाद अनलॉक की प्रक्रिया (Process of unlock) शुरू होने तक करीब सात महीनों तक ट्रेनों का परिचालन बंद होने का अब धीरे-धीरे असर दिखाई दे रहा है.

हालांकि, स्पेशल और क्लोन ट्रेनों (Special and clone trains) का परिचालन दोबारा शुरू करने की वजह से यात्रियों को काफी हद तक सहूलियतें मिलनी शुरू हो गई हैं और लोग अपने गंतव्य तक करीब-करीब आसानी से पहुंच जा रहे हैं, लेकिन रेलवे की टूरिस्ट ट्रेनों (Tourist trains) को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं.

सवारी नहीं मिलने की वजह से कई टूरिस्ट ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है. इससे रेलवे को काफी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. कम बुकिंग होने का ही नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चलने वाली आईआरसीटीसी (IRCTC) की भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Darshan Tourist Trains) को रद्द करना पड़ा है. यह ट्रेन 6 अक्टूबर को वाराणसी से चलने वाली थी.

आठ से नौ दिनों का था टूर पैकेज

आईआरसीटीसी ने बीते 6 अक्टूबर को भारत दर्शन यात्रा के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की थी. इसके साथ ही, उसने केवल 7850 रुपये में 8-9 दिनों के टूर पैकेज का भी ऐलान किया था. इसमें ज्योतिर्लिंग दर्शन के अलावा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी समेत कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के दर्शन और ठहरने से लेकर अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी दी जा रही थीं.

जोर-शोर से शुरू हुई थी बुकिंग

भारत दर्शन कराने के लिए शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग की शुरुआत बड़े जोर-शोर के साथ की गई थी. इसके लिए ऑनलाइन और काउंटर से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. खूब प्रचार-प्रसार भी किया गया, लेकिन कोरोना के खौफ की वजह से लोगों ने घूमने-फिरने की मंशा ही छोड़ दी.

40 फीसदी भी नहीं मिले यात्री

आलम यह कि भारत दर्शन के लिए शुरू होने वाली इस स्पेशल ट्रेन के प्रचार-प्रसार करने के बावजूद निर्धारित मानक के आधार पर 40 फीसदी यात्रियों ने भी टिकट बुक नहीं कराए. बताया जाता है कि इसके लिए केवल 14 फीसदी लोगों ने ही टिकटों की बुकिंग कराई, जिस वजह से आईआरसीटीसी को इस ट्रेन को रद्द करना पड़ा.

Also Read: IRCTC/Indian Railway : सिर्फ एक यात्री को लेकर बिहार में रवाना हुई ये ट्रेन, जानिए क्या है कारण…

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola