ePaper

त्रिनिदाद पहुंचकर कितने का हो जाता है भारत का 1 रुपया, जानकर चौंक जाएंगे आप

Updated at : 04 Jul 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
INR vs TTD

INR vs TTD

INR vs TTD: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद यात्रा के दौरान लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि वहां भारत का 1 रुपया कितने त्रिनिदाद एवं टोबैगो डॉलर (टीटीडी) के बराबर होता है. वैश्विक ऊर्जा कीमतें, भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति, रिजर्व बैंक की नीतियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भारत और त्रिनिदाद की मुद्राओं के बीच विनिमय दर को प्रभावित करती हैं.

विज्ञापन

INR vs TTD: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैरेबियन देश त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यात्रा पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से मुलाकात की. त्रिनिदाद और टोबैगो का नाम आते ही स्वदेशीपन का अनुभव होने लगता है. इसका कारण यह है कि मॉरीशस और त्रिनिदाद में भारतीय मूल के खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के भोजपुरी भाषी लोग रहते हैं. भारत में मुद्रा के तौर पर रुपये का प्रचलन है, तो त्रिनिदाद में टीटीडी (त्रिनिदाद एवं टोबैगो डॉलर) से खरीद-फरोख्त होती है. हमसब यह जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं कि अगर हमारे भारतवंशियों का त्रिनिदाद में शासन है, तो वहां पहुंचकर रुपया कितने टीटीडी के बराबर हो जाता होगा? आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

त्रिनिदाद में रुपये का विनिमय दर

ओपन एक्सचेंज रेट्स के अनुसार, 24 जून 2025 को भारत के 1 रुपये की त्रिनिदाद में विनिमय दर 0.0793 टीटीडी थी. रुपये की यह विनिमय दर त्रिनिदाद एवं टोबैगो की अर्थव्यवस्था और भारत की मुद्रा की वैश्विक स्थिति पर निर्भर करती है. त्रिनिदाद एवं टोबैगो की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तेल और गैस पर आधारित है, जिसके कारण टीटीडी की कीमत वैश्विक ऊर्जा बाजारों के साथ उतार-चढ़ाव करती है. वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि, विदेशी निवेश और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नीतियां भारतीय रुपये की स्थिरता को प्रभावित करती हैं.

इसे भी पढ़ें: घाना में किस भाव बिकता है सोना? दाम जानकर पैर के नीचे खिसक जाएगी जमीन

रुपया और टीटीडी को प्रभावित करने वाले कारक

  • वैश्विक ऊर्जा कीमतें: त्रिनिदाद एवं टोबैगो की अर्थव्यवस्था तेल और गैस निर्यात पर निर्भर है. कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि टीटीडी को मजबूत करती है, जिससे भारतीय रुपया-टीटीडी की विनिमय दर कम हो सकती है.
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: भारत की जीडीपी वृद्धि, निर्यात और विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रुपये की कीमत को स्थिर रखते हैं. हालांकि, महंगाई या नीतिगत परिवर्तन भारतीय रुपये को कमजोर कर सकते हैं.
    मौद्रिक नीतियां: त्रिनिदाद एवं टोबैगो का केंद्रीय बैंक और आरबीआई की मौद्रिक नीतियां, जैसे ब्याज दर समायोजन, विनिमय दरों को प्रभावित करती हैं.
    वैश्विक व्यापार: दोनों देशों के बीच सीमित द्विपक्षीय व्यापार के बावजूद, वैश्विक व्यापार गतिशीलता, विशेष रूप से अमेरिकी डॉलर (यूएसडी) की ताकत, भारतीय रुपया और टीटीडी दोनों को प्रभावित करती है, क्योंकि दोनों मुद्राएं अमेरिकी डॉलर के साथ आंकी जाती हैं.

इसे भी पढ़ें: टमाटर हुआ लाल और आलू ने तरेरी आंखें, आम आदमी की जेब को तसल्ली से धो रही बारिश

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola