भारतीय रेलवे ने शुरू किया रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स अप एंड रनिंग, राजा महराजा जैसा होगा अनुभव, जानिए खासियत

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Sep 2022 1:05 PM

विज्ञापन

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल के लिए अपना पहला रेल कोच रेस्टोरेंट खोला है. इस रेस्टोरेंट का लुक काफी शानदार है, जिसमें आपको राजा महराजा जैसा अनुभव होगा. यहां बतातें हैं कि इसमें क्या क्या और खासियत है.

विज्ञापन

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने 26 फरवरी को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अपना पहला रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स लॉन्च किया. जैसा कि नाम से पता चलता है, रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स मतलब रेलवे कोच के अंदर एक खाने-पीने की व्यवस्था. इस रेस्टोरेंट के बाहरी और अंदरूनी भाग काफी रॉयल लुक वाला है. इसके अंदर आपको बैठकर राजा महराजा जैसा अनुभव होगा और आपका सफर भी काफी अच्छा कटेगा. फूड लवर के लिए ये जगह परफेक्ट है. ऐसा ही एक और आउटलेट 4 फरवरी, 2020 को महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर मध्य रेलवे जोन के नागपुर मंडल में भी खोला गया था.

आइए जानतें इस रेस्टोरेंट की खासियत

इस रेस्टोरेंट का इंटिरियर काफी क्लासी और रॉयल रखा गया है. जहां टूरिस्ट के लिए बैठने का इंतजाम किया गया है. यहां यात्रियों को वेज और नॉनवेज दोनों तरह के खाने मिलेंगे. उनके मेनू में उत्तर, दक्षिण और महाद्वीपीय व्यंजन मौजूद है. रेस्टोरेंट यात्रियों और आम जनता के लिए ये रेस्टोरेंट 24×7 खुला हैं.

रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में मिलेंगे हर तरह के खाने

भारतीय रेलवे का रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स मेमो कोच से बना है. इस ट्रेन के जो डिब्बे या तो नहीं चलते हैं या बेकार हो गए हैं, उन्हें एक नया रूप दिया गया है. रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए इस रेस्टोरेंट को तैयार किया गया है, ताकि वे यहां बैठकर अच्छे खाने का लुत्फ उठा सकें. यात्रियों को स्टेशन की ओर आकर्षित करने के लिए, रेस्तरां में सौंदर्य की दृष्टि से काफी अच्छी इंटरियर डिजाइन किया गया है. ताकि अधिक से अधिक आम लोग रेस्तरां में आएं और अपने भोजन का आनंद लें.

Also Read: त्योहारी सीजन में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, इन आसान स्टेप्स को फॉलोकर IRCTC से झटपट बुक करें टिकट
रेलवे में आया है काफी बदलाव

बता दें कि कि भारतीय रेलवे ने अपने बीते कुछ सालों में कई बदलाव किया है. रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण, अतिरिक्त रेल लाइनें बिछाना, ट्रेन में बेहतर सुविधाओं देना, ऑनलाइन मिनटों में खाना पहुंचाना जैसे कई कामों में काफी तेजी आई है. इससे पहले नागपुर में भी रेलवे इस तरह का एक रेस्टोरेंट खोल चुका है. साथ ही कई रॉयल स्टेशनों पर भी एग्जीक्यूटिव लाउंज खोला गया है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola