ePaper

Indian Railway: रविवार को मुंबई में थम जाएगा लोकल ट्रेनों का पहिया, लगने जा रहा है मेगाब्लॉक

Updated at : 17 Aug 2024 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway: रविवार को मुंबई में थम जाएगा लोकल ट्रेनों का पहिया, लगने जा रहा है मेगाब्लॉक

मुंबई में रविवार को लोकल ट्रेनों का थम जाएगा पहिया

Indian Railway: मध्य रेलवे की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को ठाणे और दिवा के बीच पांचवीं और छठी लाइन सुबह 10 बजकर 50 मिनट से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक ब्लॉक रहेगी. इसके अलावा, अप फास्ट-सेमी फास्ट लोकल अंबरनाथ लोकल (कल्याण प्रस्थान 10.28 बजे) से बदलापुर लोकल (कल्याण प्रस्थान 03.17 बजे) तक को कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन

Indian Railway: देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में रहने वालों के लिए एक जरूरी खबर है और वह यह है कि रविवार 18 अगस्त 2024 को लोकल ट्रेनों का पहिया थम जाएगा. ट्रेनों का मेगाब्लॉक हो जाएगा. इसका कारण यह है कि रविवार को इंजीनियरिंग और लाइनों के मेंटेनेंस का काम चलेगा. इस दौरान काफी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है और कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. मध्य रेलवे ने मेंटेनेंस का काम शुरू करने से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है.

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट

मध्य रेलवे की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को ठाणे और दिवा के बीच पांचवीं और छठी लाइन सुबह 10 बजकर 50 मिनट से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक ब्लॉक रहेगी. इस दौरान डाउन फास्ट-सेमी फास्ट लोकल बदलापुर लोकल (सीएसएमटी प्रस्थान 09.46 बजे) से आसनगांव लोकल (सीएसएमटी प्रस्थान 02.42 बजे) तक को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दिया गया है. ये दोनों ट्रेनों का ठहराव निर्धारित स्टेशनों के अलावा कलवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर भी होगा. ये निर्धारित समय से 10 मिनट की देर से अपने गंतव्य पर पहुंचेगी.

इसके अलावा, अप फास्ट-सेमी फास्ट लोकल अंबरनाथ लोकल (कल्याण प्रस्थान 10.28 बजे) से बदलापुर लोकल (कल्याण प्रस्थान 03.17 बजे) तक को कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दिया गया है. ये निर्धारित स्टेशनों के अलावा दिवा, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर ठहरेंगी. ठाणे स्टेशन पर अप फास्ट लाइन को दोबारा डायवर्ट कर दिया गया है. ये गाड़ियां भी निर्धारित समय से 10 मिनट की देर से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी.

इन ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द

इसके साथ ही, मध्य रेलवे ने मेंटेनेंस के काम के मद्देनजर कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इस दौरान अप हार्बर लाइन सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 4 बजकर 10 मिनट तक और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11 बजकर 40 मिनट से से शाम 4 बजकर 40 मिनट तक सीएसएमटी मुंबई और चूनाभट्टी-बांद्रा स्टेशनों के बीच की लाइन ब्लॉक रहेगी. इस दौरान डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं वाशी-बेलापुर-पनवेल के लिए सुबह 11 बजकर 16 मिनट से दोपहर 4 बजकर 47 मिनट तक सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करने वाली और डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं बांद्रा-गोरेगांव के लिए सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शाम 4 बजकर 43 मिनट तक सेवाएं रद्द कर दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें: पीएम किसान के बाद किसानों को नई सौगात, Kisan Ki Baat करेंगे शिवराज सिंह चौहान

इसके अलावा, अप हार्बर लाइन की सेवाएं सीएसएमटी मुंबई के लिए पनवेल-बेलापुर-वाशी से सुबह 9 बजकर 53 मिनट से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक प्रस्थान करने वाली और अप हार्बर लाइन की सेवाएं सीएसएमटी मुंबई के लिए गोरेगांव-बांद्रा से सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शाम 5 बजकर 13 मिनट तक रद्द रहेंगी.

इसे भी पढ़ें: छमक के चमक गई चांदी, सुस्ती में मुंह ताकता रह गया सोना

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola