ePaper

छमक के चमक गई चांदी, सुस्ती में मुंह ताकता रह गया सोना

Updated at : 17 Aug 2024 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
छमक के चमक गई चांदी, सुस्ती में मुंह ताकता रह गया सोना

सर्राफा बाजार में सोना सस्ता, चांदी महंगी

Gold Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में सोना 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,490.30 डॉलर प्रति औंस रह गया. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28.18 डॉलर प्रति औंस रह गई.

विज्ञापन

Gold Rate: बहुमूल्य पीली धातु सोना में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. सर्राफा बाजार में सोना की कीमत करीब 400 रुपये घट गई है. हालांकि, चांदी की कीमतों में 800 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को सोने की कीमत 400 रुपये की गिरकर के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई. बुधवार को सोना 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार 15 अगस्त 2024 को सर्राफा बाजार बंद रहा था. हालांकि, चांदी की कीमत 800 रुपये के उछाल के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. बुधवार 14 अगस्त 2024 को चांदी की कीमत 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी.

वायदा बाजार में सोना की कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 269 रुपये की तेजी के साथ 70,405 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 269 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,405 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 16,875 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में सोना 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,490.30 डॉलर प्रति औंस रह गया.

इसे भी पढ़ें: IndiGo में महिला पायलट बनने का गोल्डन चांस, 1 साल में 1000 भर्ती

वायदा बाजार में भी बढ़ा चांदी का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,953 रुपये की तेजी के साथ 82,014 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,953 रुपये यानी 2.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,014 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 26,825 लॉट का कारोबार हुआ.अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28.18 डॉलर प्रति औंस रह गई.

इसे भी पढ़ें: पीएम किसान के बाद किसानों को नई सौगात, Kisan Ki Baat करेंगे शिवराज सिंह चौहान

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola