India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी, पाकिस्तान को लगा झटका

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी, पाकिस्तान को लगा झटका
India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि से आर्थिक स्थिरता मजबूत हुई, जबकि पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा. भारत की वित्तीय मजबूती ने पाकिस्तान की मुद्रा और रिजर्व संकट गहरा दिया.
India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, 7 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 7.65 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जिससे कुल भंडार बढ़कर 638.26 अरब डॉलर हो गया.
भंडार में गिरावट का दौर और ताजा उछाल
इससे पहले, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 16 में से 15 हफ्तों तक गिरावट दर्ज की गई थी. यह गिरावट सितंबर में 704.89 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर से शुरू हुई थी. मौजूदा भंडार इस उच्चतम स्तर से लगभग 10 प्रतिशत कम है. गिरावट का मुख्य कारण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रुपये में गिरावट को रोकने के लिए किया गया हस्तक्षेप था.
विदेशी मुद्रा भंडार की मौजूदा स्थिति
- विदेशी मुद्रा संपत्ति (FCA): 544.106 अरब डॉलर
- स्वर्ण भंडार: 72.208 अरब डॉलर
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 11 महीनों के आयात खर्च को पूरा करने में सक्षम है.
पिछले वर्षों की तुलना में प्रदर्शन
- 2023 में भारत ने अपने फॉरेक्स रिजर्व में लगभग 58 अरब डॉलर जोड़े.
- 2022 में फॉरेक्स रिजर्व में कुल 71 अरब डॉलर की गिरावट हुई.
- 2024 में भारत का फॉरेक्स रिजर्व 20 अरब डॉलर से अधिक बढ़ चुका है.
आरबीआई की भूमिका और रणनीति:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) विदेशी मुद्रा बाजार में संतुलन बनाए रखने के लिए समय-समय पर हस्तक्षेप करता है. जब रुपये में कमजोरी आती है, तो आरबीआई डॉलर बेचता है, और जब रुपया मजबूत होता है, तो डॉलर खरीदता है. इसका उद्देश्य रुपये में अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकना है.
Also Read : BSNL ने रचा इतिहास, 17 साल बाद ₹262 करोड़ का मुनाफा, एयरटेल-जियो की टेंशन बढ़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










