ePaper

निवेशकों के लिए आज 'करो या मरो' वाला दिन, ICICI Prudential AMC IPO अलॉटमेंट का फैसला आज

Updated at : 19 Dec 2025 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
ICICI Prudential AMC IPO

ICICI Prudential AMC IPO का अलॉटमेंट आज तय होने वाला है और निवेशकों की नजरें पूरी तरह बाजार पर टिकी हुई हैं.

ICICI Prudential AMC IPO: ICICI Prudential AMC IPO इस समय निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है और आज इसका अलॉटमेंट तय होने वाला है. 39 गुना सब्सक्रिप्शन, मजबूत ग्रे मार्केट प्रीमियम और 19 दिसंबर की लिस्टिंग ने निवेशकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. क्या आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं? अलॉटमेंट स्टेटस कहां और कैसे चेक करें, ग्रे मार्केट क्या संकेत दे रहा है और लिस्टिंग से कितना फायदा मिल सकता है, इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए यह आर्टिकल आखिर तक जरूर पढ़ें.

विज्ञापन

ICICI Prudential AMC IPO: भारतीय शेयर बाजार में इस समय IPO को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसी कड़ी में ICICI Prudential AMC IPO निवेशकों के बीच खास चर्चा में है. 10,603 करोड़ रुपये के इस बड़े इश्यू को बाजार से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. 12 से 16 दिसंबर तक खुले इस IPO को कुल मिलाकर करीब 39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जिससे यह साफ हो गया कि निवेशकों का भरोसा कंपनी पर मजबूत है.

IPO अलॉटमेंट कब और क्यों है खास?

आज यानी 17 दिसंबर की रात तक ICICI Prudential AMC IPO का शेयर अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है. जिन निवेशकों ने इस इश्यू में पैसा लगाया है, उनके लिए यह दिन बेहद अहम है क्योंकि इसी से तय होगा कि उन्हें शेयर मिलेगें हैं या नहीं. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपये के बीच रखा था, जिसे निवेशकों ने काफी पसंद किया है.

KFin Tech पर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले रजिस्ट्रार KFin Technologies Limited की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ खोलें.
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से IPO का नाम चुनें.
  • PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID में से कोई एक जानकारी भरें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा.

NSE और BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे देखें?

NSE के लिए निवेशक NSE की वेबसाइट पर जाकर Equity & SME IPO सेक्शन में कंपनी का नाम चुनकर PAN या एप्लिकेशन नंबर डाल सकते हैं. वहीं, BSE के लिए BSE की वेबसाइट पर Issue Type में Equity चुनें, Issue Name से कंपनी सिलेक्ट करें और PAN नंबर डालकर स्टेटस चेक करें.

ग्रे मार्केट और लिस्टिंग से क्या संकेत मिल रहे हैं?

ग्रे मार्केट में ICICI Prudential AMC IPO करीब 14–15 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड करता नजर आया है, जिससे लिस्टिंग गेन की उम्मीद जताई जा रही है. यह शेयर 19 दिसंबर को NSE और BSE पर लिस्ट होने वाले हैं. मजबूत डिमांड को देखते हुए निवेशकों, खासकर यंग जनरेशन, को इससे एक पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद है.

Also Read: Upcoming IPO: शेयर बाजार में नए आईपीओ की तैयारी, सेबी ने 7 कंपनियों को दी हरी झंडी

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola