ePaper

पुराने सिक्के बेचकर कर सकते हैं मोटी कमाई? भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जानकर करें सौदा

Updated at : 07 Apr 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Rare coins

पैसों की कमाई कराने वाले दुर्लभ और पुराने सिक्के. फोटो साभार: कलेक्शन बाजार

Rare Coins: अगर आपके पास दुर्लभ या पुराने सिक्के हैं, तो उन्हें घर में संभालकर रखने के बजाय विश्वसनीय स्रोतों के जरिए बेचकर अच्छी कमाई की जा सकती है. यह शौक न केवल आपकी जानकारी बढ़ाता है, बल्कि भविष्य में एक अतिरिक्त आय का स्रोत भी बन सकता है.

विज्ञापन

Rare Coins: अगर आपके पास पुराने या दुर्लभ सिक्के हैं और वे आपके यहां बेकार हो गए हैं, तो आप उन्हें बेचकर मोटी कमाई कर सकते हैं. अब आप यह सोचेंगे कि घर में बेकार पड़े पुराने सिक्कों से मोटी कमाई कैसे हो सकती है? यह कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है. भारत में कई लोग पुराने सिक्के और नोटों को खरीदने और कलेक्शन करने के शौकीन होते हैं. ये कलेक्टर्स (Numismatists) उन सिक्कों के लिए बड़ी रकम देने को तैयार रहते हैं, जिनकी ऐतिहासिक या सांस्कृतिक अहमियत होती है.

कौनसे सिक्कों की सबसे ज्यादा मांग है?

  • ब्रिटिश इंडिया के सिक्के (1835-1947)
  • आजादी के बाद जारी पहले सिक्के, जैसे 1 रुपये का सिक्का 1950 का
  • त्रुटिपूर्ण (Error Coins), जिनमें प्रिंटिंग मिस्टेक होती है
  • कम संख्या में जारी सिक्के, जैसे 5 रुपये के कुछ विशेष एडिशन

उदाहरण के तौर पर साल 1939 में जारी एक रुपया चांदी का सिक्का eBay और दूसरे प्लेटफॉर्म पर 1 लाख रुपये तक में बिक चुका है.

कहां बेच सकते हैं पुराने सिक्के?

आप इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपने सिक्के बेच सकते हैं.

  • eBay India
  • Indiamart
  • Quikr
  • Coinbazaar (www.coinbazaar.in)
  • Numismatic Society of India (यहां सिक्कों की नीलामी होती है.)
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले OLX जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी पुराने और दुर्लभ सिक्कों की ऑनलाइन बिक्री होती थी, फर्जीवाड़े की वजह से एक्सपर्ट ऐसी साइटों पर सिक्कों की बिक्री करने से मना करते हैं. इसलिए केवल प्रामाणिक वेबसाइट और विक्रेता-सत्यापन वाले प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ से चीन को होगा भारी नुकसान, जीडीपी में होगी 2-2.5% तक गिरावट

सिक्के बेचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • सिक्के की हालत (condition) और प्रामाणिकता (authenticity) बहुत मायने रखती है.
  • सिक्के की तारीख, धातु और आकार की जानकारी रखें.
  • किसी एक्सपर्ट से अपने सिक्कों का मूल्यांकन (valuation) जरूर करवाएं.
  • नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन और पहचान प्रमाण देना जरूरी होता है.

इसे भी पढ़ें: 50 रुपये महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, उज्ज्वला कनेक्शन पर भी बढ़ेगा दाम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola