ePaper

आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 12x12x24 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 2 करोड़ का मालिक

Updated at : 29 Nov 2024 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 12x12x24 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 2 करोड़ का मालिक

systematic investment plan

SIP: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को संक्षेप में एसआईपी कहते हैं. एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सशक्त साधन है. एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर निवेशकों को कंपाउंडिंग के साथ रिटर्न मिलता है.

विज्ञापन

SIP: क्या आप कभी सोच सकते हैं कि छोटी-छोटी बचत से जमा होने वाले पैसों से आप भी करोड़पति बन सकते हैं? शायद नहीं. छोटी बचत करके आप हद से हद सरकार की बचत योजनाओं या बैंक में पैसा जमा करके खुश होते रहेंगे कि हमारे पास इत्ता पैसा है. लेकिन, आपको बता दें कि जिस छोटी बचत के पैसों को आप बैंक या सरकारी योजनाओं में लगाकर खुश हो रहे हैं, उन पैसों से आप करोड़पति भी बन सकते हैं. अब आप कहेंगे कि ये कैसे संभव है? यह बिल्कुल संभव है. इसके लिए आपको नियमित तौर पर एसआईपी यानी व्यवस्थित निवेश योजना या सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के नियमों और फॉमूले का पालन करना होगा. एसआईपी के इन्हीं फॉर्मूलों में से एक फॉर्मूला 12x12x24 है. इसकी विधियों को आप इस्तेमाल करते हुए अपनी बचत राशि को जमा करेंगे, तो निश्चत तौर पर कम से कम 2 करोड़ रुपये का मालिक बन सकते हैं.

एसआईपी क्या है?

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को संक्षेप में एसआईपी कहते हैं. एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सशक्त साधन है. एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर असेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) निवेशकों के पैसों को शेयर बाजार में निवेश करते हैं, जिससे उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और सेविंग्स स्कीम से कहीं अधिक बंपर रिटर्न मिलता है. एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर निवेशकों को कंपाउंडिंग के साथ रिटर्न मिलता है.

म्यूचुअल फंड में कैसे जमा करते हैं पैसा

म्यूचुल फंड एक निवेश योजना है, जिसमें कई निवेशक अपना पैसा जमा करके स्टॉक, बॉन्ड और अन्य प्रतिभूतियों में निवेश करते हैं. इन फंडों का संचालन पेशेवर असेट मैनजर करते हैं, जिन्हें पोर्टफोलियो मैनेजर भी कहा जाता है. म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए कई लोग अपने पैसे को एक साथ जमा करते हैं. इन फंडों में निवेश करने वाले सभी लोगों का पैसा एक साथ इकट्ठा करके विभिन्न प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है. इन फंडों में होने वाले लाभ को सभी निवेशकों के बीच उनके योगदान के हिसाब से बांटा जाता है.

क्या है एसआईपी का 12x12x24 फॉर्मूला

मान लीजिए, आपकी उम्र 24 साल है. आप अपने उम्र के इसी पड़ाव से एसआईपी के जरिए किसी कंपनी के म्यूचुअल फंड में हर महीने 12,000 रुपये निवेश करना शुरू किया. अब आपको पूरे 24 साल तक हर महीने 12,000 रुपये निवेश करते रहना होगा. इसमें एक भी महीने चूक नहीं होनी चाहिए. इस निवेश पर आपको सालाना 12% रिटर्न मिलेगा. आमतौर पर एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर 12% से 15% तक रिटर्न मिलता है, लेकिन हम आपको सबसे कम ब्याज दर पर इस फॉर्मूले को समझाना चाह रहे हैं. अब जब आप लंबी अवधि वाले एसआईपी स्कीम में निवेश करेंगे, तो 24 साल में आपके पास बड़ा फंड बन जाएगा.

इसे भी पढ़ें: स्टॉक इनवेस्टिंग से कमाना चाहते हैं मोटी रकम तो रिसर्च है जरूरी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एसआईपी के 12x12x24 फॉर्मूले से कैसे होगी 2 करोड़ की कमाई

इसे आप सबसे आसान तरीके से समझ सकते हैं. अगर आप अपनी 24 साल की उम्र के पड़ाव से हर महीने 12,000 रुपये 24 साल तक जमा करेंगे, तो इन 24 सालों में आपके निवेश की कुल राशि करीब 34.56 रुपये हो जाएगी. अब 34.56 लाख रुपये के निवेश पर 12% के हिसाब से आपको करीब 1,66,16,246 रुपये मिलेंगे. अब आप निवेश की कुल राशि 34.56 लाख में 1,66,16,246 रुपये जोड़ दीजिए, तो निवेश राशि और रिटर्न के तौर पर मिलने वाली रकम मिलकर करीब 2,00,72,246 रुपये यानी 2 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि आपके पास होगी. खास बात यह है कि आपके पास यह धनराशि तब जमा हो जाएगी, जब आप केवल 48 साल के होंगे. इसका अर्थ यह हुआ कि आप रिटायरमेंट की निर्धारित उम्र 58 या 60 साल से पहले भी रिटायरमेंट लेकर आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स ने लगाई 1227 अंकों की ऊंची छलांग

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola