शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स एक बार फिर 80 हजार के पार

Bullish Stock Market
Stock Market: बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 में से सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले. इनमें सबसे अधिक मुनाफा अदाणी पोर्ट्स को हुआ. इसका शेयर 3.74% उछलकर 1180.05 रुपये पर पहुंच गया.
Stock Market: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद सोमवार 25 नवंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार जोरदार उछाल के साथ खुला. इन दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए 23 नवंबर 2024 को मतगणना हुई थी, जिसमें महाराष्ट्र में भाजपा समर्थित महायुति और झारखंड में कांग्रेस और झामुमो समर्थित इंडिया गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है. कारोबार की शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1227.34 अंक या 1.55% की जोरदार छलांग लगाकर 80,344.45 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 394.80 अंक या 1.65% की तेज बढ़त के साथ 24,302.05 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की.
अदाणी पोर्ट्स और श्रीराम फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा
बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 में से सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले. इनमें सबसे अधिक मुनाफा अदाणी पोर्ट्स को हुआ. इसका शेयर 3.74% उछलकर 1180.05 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई की 22 कंपनियों में 6 बढ़त और 16 में गिरावट नजर आ रही है. इनमें श्रीराम फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा हुआ. इसका शेयर 4.51% बढ़कर 2978.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में अनोखा संयोग, चुनाव जीतकर विधानसभा नहीं पहुंच सका कोई उत्पाद मंत्री
एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख
एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त का रुख है. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट देखी जा रही है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार शुक्रवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.28% गिरकर 74.96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें: Video: सुबह-सुबह धमाके से दहला भागलपुर शहर, सिलेंडर ब्लास्ट से खरमनचक में पिता-पुत्र की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




