Gold Rate : गिर गया सोने-चांदी का भाव, शादी के लिए ज्वेलरी शॉपिंग का बढ़िया मौका
Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jun 2020 6:49 PM
Gold Price, Gold Price Today, Sone ka bhav, Chandi ka bhav: दुनियाभर के बाजारों के कमजोर रुख और मांग में कमी के कारण सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार गिरावट दर्ज की गयी है.
Gold/Silver Price Today: नयी दिल्ली : दुनियाभर के बाजारों के कमजोर रुख और मांग में कमी के कारण सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार गिरावट दर्ज की गयी है. बुधवार को सोना की कीमतों में करीब 386 रुपये की कमजोरी देखी गयी और यह 46,689 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. हालांकि, मंगलवार के कारोबार में यह 47,075 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में करीब 1320 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गयी और यह 48,220 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी. हालांकि, मंगलवार को यह 49,540 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
वायदा बाजार में भी सोने के भाव में गिरावट : विदेशों में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. एमसीएक्स में सोना के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 196 रुपये अथवा 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 28 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
सोना अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 60 रुपये अथवा 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 46,498 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 15,044 लॉट के लिए कारोबार हुआ. न्यू यॉर्क में सोना 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 1,728.60 डॉलर प्रति औंस रह गया.
वायदा बाजार में चांदी की चमक फीकी : कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 71 रुपये की गिरावट के साथ 49,009 रुपये प्रति किग्रा रह गयी. एमसीएक्स में जुलाई महीने में डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 71 रुपये यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 49,009 रुपये प्रति किग्रा रह गयी. इसमें 12,128 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
इसी प्रकार, चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 62 रुपये यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 49,797 रुपये प्रति किग्रा रह गयी. इसमें 944 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण मुख्य रूप से घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों पर दबाव रहा. इस बीच, न्यू यॉर्क के अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 18.20 डॉलर प्रति औंस रह गयी.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










