Gold Silver Price: सोना चांदी के भाव 16 जुलाई 2025, जानिए बिहार से UP तक के रेट
Published by : Shailly Arya Updated At : 16 Jul 2025 8:01 AM
Gold Silver Price
Gold Silver Price: सोना चांदी के दाम में अक्सर बदलाव देखने को मिलता है. आज 16 जुलाई 2025 को क्या रेट चल रहा है इस आर्टिकल में जानिए. हम आपको आपके शहर बिहार से UP तक के रेट बता रहे है.
Gold Silver Price: भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,991 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹9,159 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,494 प्रति ग्राम है. भारत में आज चांदी की कीमत ₹114.90 प्रति ग्राम और ₹1,14,900 प्रति किलोग्राम है.
बिहार में सोना चांदी की कीमत
पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम आज यानी बुधवार 16 जुलाई को 98800 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 101,764 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. जबकि, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 91,200 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 74,600 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. एक किलो चांदी की कीमत 114,000 रूपये से घटकर 112,000 रूपये है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 115,360 रूपये है. हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 110 रुपए प्रति ग्राम हो रही है.
एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 88,700 रूपये है, 18 कैरेट के पुराने आभूषण 72,100 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 107 रूपये प्रति ग्राम है. जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 105 रूपये प्रति ग्राम है.
UP में सोना चांदी का रेट
यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99910 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोना आज ₹91590 है, 18 कैरेट सोने का भाव ₹74940 है. चांदी की कीमत आज ₹1,14,900 प्रति किलोग्राम है.
Also Read: किसानों का इंतजार हुआ खत्म, आ गई पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त की तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shailly Arya
मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










