Gold Silver Price Today: देशभर में सोने-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी, जानिये आज सर्राफा बाजार में कीमत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Oct 2025 2:47 PM

विज्ञापन

सोने-चांदी के रेट

Gold Silver Price Today: देशभर में सोने-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है. जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है. आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,560 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,47,510 रुपए प्रति किलो बनी हुई है.

विज्ञापन

Gold Silver Price Today: दीवाली के बाद से लगातार सोने-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है. आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,560 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,47,510 रुपए प्रति किलो बनी हुई है. यानी कि 25 अक्टूबर के मुकाबले आज सोने-चांदी के रेट में कुछ खास बदलाव नहीं देखा जा रहा.

पिछले एक साल में सोने-चांदी की कीमत

जानकारी के मुताबिक, चांदी ने पिछले एक साल में मजबूती दिखाई है. कीमत लगातार एक लाख प्रति किलो के ऊपर बनी हुई हैं. यानी कि लॉन्ग टर्म में अगर देखा जाए तो साल 2005 से 2025 तक में चांदी की कीमतों में लगभग 668.84 प्रतिशत की बढ़त देखी गई. जबकि गोल्ड की बात करें तो, 2005 में 7,638 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव था, जो अब 2025 तक बढ़कर 1,25,000 रुपए से ज्यादा हो गया है. यानी कि लगभग 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सर्राफा बाजार में सोने का रेट

सोने-चांदी में लगातार बढ़ोतरी के कारण इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा. खासकर मिडिल क्लास के लोग इससे प्रभावित हो रहे. आज ज्वेलरी मार्केट में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने की कीमत-

24 कैरेट सोना- 123,560 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना- 113,263 प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट सोना- 102,967 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना- 92,670 प्रति 10 ग्राम
16 कैरेट सोना- 82,373 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना- 72,077 प्रति 10 ग्राम
12 कैरेट सोना- 61,780 प्रति 10 ग्राम
10 कैरेट सोना- 51,483 प्रति 10 ग्राम

Also Read: Chhath Puja: छठ के रंग में बाजार में धूम,देहाती घी 1400 रु. किलो, खादी मॉल में पूजा-सामग्री की धूम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola