त्योहारी सीजन से पहले सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, निवेशकों को क्या करना चाहिए?
Published by : Abhishek Pandey Updated At : 26 Sep 2025 8:09 AM
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price: नवरात्रि के बीच सोने की कीमतों में गिरावट जबकि चांदी ने नया शिखर छुआ. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, वहीं चांदी 1.40 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. वैश्विक संकेतों से कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.
Gold-Silver Price: भारत में सोने-चांदी की कीमतें इस समय लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले कुछ दिनों में जहां सोने में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. नवरात्रि के अवसर पर दो दिन सोने के भाव में गिरावट आई, लेकिन कुल मिलाकर पिछले हफ्तों से कीमती धातुओं के दाम ऊपर की ओर ही जा रहे हैं.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AISC) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 630 रुपये सस्ता है. इससे पहले यह 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपये घटकर 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. बुधवार को यह कीमत 1,17,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोने-चांदी की कीमतें इस प्रकार रहीं:
| शुद्धता | सुबह का रेट (₹/10 ग्राम या ₹/किलो) |
|---|---|
| सोना 24 कैरेट | ₹1,13,349 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | ₹1,12,895 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | ₹1,03,828 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | ₹85,012 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | ₹66,309 प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | ₹1,37,040 प्रति किलो |
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के दाम तेजी से बढ़े और यह 1.40 लाख रुपये प्रति किलो के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी दिन यह 1,39,000 रुपये प्रति किलो थी. मजबूत वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर साफ देखा गया.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) का अपडेट
- अक्टूबर आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट में सोने का भाव 125 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
- दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध में 147 रुपये की कमी दर्ज की गई और यह 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.
- दूसरी ओर, दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध में 124 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,841 रुपये प्रति किलो का स्तर देखा गया.
- मार्च 2026 आपूर्ति वाली चांदी 147 रुपये चढ़कर 1,35,563 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
हाजिर सोना 21.40 डॉलर (0.57%) बढ़कर 3,757.54 डॉलर प्रति औंस हो गया. हाजिर चांदी 2% से अधिक चढ़कर 45.03 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई, जो लगभग 14 साल के उच्चतम स्तर के करीब है. वहीं, सोने का वायदा भाव 3,768.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 44.19 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा.
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में डॉलर की मजबूती, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर नीति और मध्य पूर्व के भू-राजनीतिक हालात का असर सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिलेगा. त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए घरेलू मांग भी सोने-चांदी के भाव को और प्रभावित करेगी.
Also Read: Income Tax: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, आयकर विभाग ने बढ़ाई ऑडिट रिपोर्ट की समय सीमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










